आदित्यपुर: मॉर्निंग स्टार किड्स स्कूल में बाल मेले का आयोजन, बच्चों ने की मस्ती

Adityapur: आदित्यपुर न्यू एम टाइप स्थित मॉर्निंग स्टार किड्स स्कूल में रविवार को बाल मेले का आयोजन किया गया जिसमे बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ मेले का लुफ्त उठाया।
मेला का उद्घाटन आरएमएस हाई स्कूल बाली चेला की प्राचार्य प्रतिभा सिन्हा ने किया. इस मौके पर बच्चों के लिए कई प्रकार के मनोरंजक कार्यक्रम, स्पोर्ट्स एक्टिविटी आयोजित किए गए. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बेबी शो, डांस ड्राइंग ,अबाकस और मिड ब्रेन एक्टिवेशन रहा. जिसमें बच्चों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया. स्कूल की प्राचार्य दीपाली डोकानिया ने बताया कि बाल मेला आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को खेलकूद के साथ शिक्षा के विभिन्न आयामों से रूबरू कराना है .आयोजित मेले में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्टाल भी लगाए गए. कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्राचार्य दीपाली डोकानिया के अलावा उपप्राचार्य अलका सहाय और स्कूल के सभी शिक्षक कर्मचारियों का योगदान रहा।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *