Adityapur Congress General Secretary Vote Cast: कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय सिंह ने किया मतदान, दोबारा बहुमत से गठबंधन सरकार बनने का दावा VIDEO

Adityapur:झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव सह अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह ने लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए मताधिकार का प्रयोग किया है।

अजय सिंह, प्रदेश महासचिव, कांग्रेस

आदित्यपुर अटल पार्क स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर अजय सिंह ने मताधिकार का प्रयोग करते हुए आम लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर इन्होंने कहा कि आम मतदाताओं में महागठबंधन के सरकार के प्रति रुझान है और लोग महागठबंधन सरकार दोबारा बनाने के लिए मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इन्होंने मतदाताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा है कि झारखंड सरकार की लोक कल्याणकारी मंईया सम्मान, वृद्धा पेंशन, अबुआ आवास जैसे योजनाओं के चलते लोगों ने दोबारा महागठबंधन सरकार बनाने का मन बनाया है। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय सिंह के साथ पंचायत परिषद के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।