Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The News24 LiveThe News24 Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    • Home
    • State
      • Bihar
      • Jharkhand
      • Orissa
    • Local
      • Chaibasa
      • Chakradharpur
      • Jagnnathpur
      • Jamshedpur
      • Kharswan
      • Novamundi
      • Seraikela-Kharsawan
      • Adityapur
      • Chandil
    • India
    • Business
    • Election
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Special Report
    The News24 LiveThe News24 Live
    Home»#Local»Seraikela-Kharsawan»Adityapur»Adityapur Congress state president Keshav Mahato Kamlesh: आदित्यपुर में अजय सिंह के आवास पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
    Adityapur

    Adityapur Congress state president Keshav Mahato Kamlesh: आदित्यपुर में अजय सिंह के आवास पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

    By The News24 Live07/09/2025Updated:07/09/2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

    जीएसटी संशोधन पर बोले केशव महतो – झारखंड का 2000 करोड़ बकाया लौटाए केंद्र सरकार

    आदित्यपुर। झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय सिंह के आदित्यपुर स्थित आवास पर रविवार शाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया।

    ये भी पढ़े:- Adityapur: युवा शक्ति दिवस के रूप में मना कांग्रेस महासचिव अजय सिंह का जन्मदिन , युवा संघर्ष कर मुकाम हासिल करें: अजय सिंह

    प्रेस को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो साथ में महासचिव अजय सिंह

    इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम पार्टी की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है और आने वाले समय में इसके सकारात्मक नतीजे पूरे राज्य में दिखाई देंगे। उन्होंने जानकारी दी कि जल्द ही प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक नई कमेटियों का गठन किया जाएगा, जिससे संगठन में दोगुना उत्साह और जोश देखने को मिलेगा।

    जीएसटी संशोधन पर केंद्र सरकार की पहल को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जीएसटी स्लैब में बदलाव से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि केंद्र सरकार झारखंड का 2000 करोड़ रुपये का बकाया तत्काल लौटाए। उनके अनुसार, यह राशि लौटने पर झारखंड का विकास और तेज गति से आगे बढ़ सकेगा।

    प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विस्थापन आयोग गठन को भाजपा शक्तिहीन बता रही है, लेकिन हकीकत यह है कि हेमंत सोरेन सरकार ने अपने चुनावी वादों को निभाते हुए यह आयोग गठित किया है। यह आयोग विस्थापितों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान की दिशा में सार्थक कदम साबित होगा।

    भाजपा द्वारा कांग्रेस शासनकाल में सबसे अधिक विस्थापन होने के आरोप पर जवाब देते हुए कमलेश ने कहा कि कांग्रेस ने विस्थापन के साथ-साथ विकास को भी धरातल पर उतारा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिन जगहों पर विस्थापन हुआ, वहीं कांग्रेस की सरकार ने दोगुनी गति से विकास कार्य भी किए। यही वजह है कि आज झारखंड के कई अहम प्रोजेक्ट कांग्रेस शासनकाल की देन हैं।

    उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठन को मजबूत करने के लिए सबको मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो केवल राजनीति नहीं करती बल्कि समाज के हर वर्ग की आवाज उठाती है।इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अजय सिंह, स्थानीय कांग्रेस नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं के उत्साह और स्वागत ने इस मुलाकात को विशेष बना दिया।

    http://Adityapur Congress State President Welcome: आदित्यपुर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष,  कांग्रेस महासचिव अजय सिंह ने किया ज़ोरदार अभिनंदन

    #Adityapur #adityapur #Adityapur #adityapur news #Adityapur#adityapur news #आदित्यपुर सरायकेला 2000 करोड़ बकाया झारखंड Congress jharkhand Jharkhand political news अजय सिंह आदित्यपुर कांग्रेस कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जीएसटी संशोधन झारखंड झारखंड कांग्रेस संगठन सृजन झारखंड विकास परियोजना भाजपा कांग्रेस आरोप विस्थापन आयोग झारखंड हेमंत सोरेन हेमंत सोरेन सरकार वादा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    The News24 Live
    • Website

    Journalist

    Related Posts

    Adityapur Nisha Upadhyay Bhajan: एमआईजी मैदान में निशा उपाध्याय और कृष्णमूर्ति के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, काली पूजा भजन संध्या में भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय ने भक्ति रस में डुबोया

    22/10/2025

    संयुक्त यूनियन, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण हुए गोलबंद, गुवा सेल प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

    22/10/2025

    सागुन सोहराई पर्व पर सांसद जोबा माझी ने बनाई रंगगोली, जताया संस्कृति से जुड़ाव

    22/10/2025
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.