Adityapur (आदित्यपुर) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के हरिओम नगर में चोरी की घटनाएँ लगातार बढ़ती जा रही हैं। ठंड के मौसम में जहां लोग रात को जल्दी सो जाते हैं, वहीं चोर इस मौके का फायदा उठाते हुए वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
Adityapur: छिनतई कांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, सोने की चेन और बाइक बरामद
पिछले दिनों हरिओम नगर के एक घर में तीन चोरों ने ताला तोड़कर करीब 90 हजार रुपये के सामान और कपड़े चोरी कर लिए थे। यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि आज दिन में फिर से हरिओम नगर के 2 नंबर इलाके में चोरी की कोशिश की गई। जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय एक युवक को घर में घुसकर सामान चोरी करते हुए स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। युवक की पहचान अनमोल गोप के रूप में हुई है। जैसे ही चोरी का प्रयास पकड़ा गया, इलाके के लोग मौके पर जुट गए और आरोपी को पकड़कर बालू पर बैठा दिया। उसके बाद उसे बिजली के पोल से गमछे की सहायता से बांध दिया गया।









