शौच के लिए निकली महिला पर हाथी का हमला, पति भी घायल

अस्पताल में इलाज करवाते घायल

Chaibasa (चाईबासा) : मझगांव प्रखंड के अंबाईमारचा गांव में शनिवार तड़के जंगली हाथियों के हमले में एक महिला और उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुबह लगभग 5:30 बजे की बताई जा रही है, जब गांव के पास झाड़ियों में छिपे हाथी ने अचानक हमला कर दिया।

अस्पताल में इलाज करवाते घायल

सारंडा में 6 साल का हाथी हुआ गंभीर रूप से घायल, वन विभाग की 6 टीम जंगल मे कर रही तलाश, IED से हाथी नही हुआ घायल

जानकारी के अनुसार अंबाईमारचा निवासी सहचरी देवी (45) सुबह शौच के लिए घर से बाहर निकली थीं। इसी दौरान झाड़ियों के बीच छिपे जंगली हाथी ने उन पर जोरदार हमला बोल दिया। सहचरी देवी के चीखने की आवाज सुनकर उनके पति कालीपद राउत (55) बचाने के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन हाथी ने उन पर भी हमला कर दिया।

अस्पताल में इलाज करवाते घायल
अस्पताल में इलाज करवाते घायल

हमले के दौरान सहचरी देवी को दाहिने पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं, वहीं कालीपद राउत घुटने में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ग्रामीणों और परिजनों की मदद से दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई और हाथियों के मूवमेंट पर निगरानी की मांग की है। वन विभाग की टीम मौके की ओर रवाना हो चुकी है और इलाके में गश्त तेज कर दी गई है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से मझगांव और आसपास के गांवों में जंगली हाथियों की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे ग्रामीण भयभीत हैं।

http://हाथी के हमले में युवक की मौत, पत्नी किसी तरह बची जान

कोल्हान मुखिया सम्मेलन

Adityapur Municipal Corporation: आदित्यपुर नगर निगम: नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक में विकास योजनाओं पर मुहर, ​25 करोड़ की लागत से जागृति मैदान में बनेगा अत्याधुनिक निगम कार्यालय; साफ-सफाई और पेयजल के लिए बनी विशेष रणनीति