Adityapur Crime News:आदित्यपुर में दो पक्षों में हिंसक झड़प: धारदार हथियार और पत्थरों से हमला, एक युवक की मौत से इलाके में पसरा सन्नाटा

आदित्यपुर मर्डर केस

आदित्यपुर :सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनारायणपुर में रविवार की देर रात दो गुटों के बीच हुआ मामूली विवाद एक बड़े खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस हिंसक झड़प में एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी है। मृतक की शिनाख्त स्थानीय निवासी गौतम मुंडा के रूप में की गई है।

गम्हरिया: टाटा-कांड्रा मेन रोड पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दो युवकों की मौत
​प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रविवार रात शिवनारायणपुर मैदान के समीप किसी बात को लेकर दो पक्षों के युवक आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने घातक रुख अख्तियार कर लिया। हमलावरों ने गौतम मुंडा को निशाना बनाते हुए उन पर धारदार हथियारों और पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में गौतम के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।

​घटना के बाद अफरा-तफरी के माहौल के बीच स्थानीय ग्रामीणों ने घायल गौतम को तुरंत नजदीकी गंगोत्री नर्सिंग होम में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) रेफर कर दिया। हालांकि, अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
​इस वारदात के बाद से शिवनारायणपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में भारी आक्रोश और तनाव देखा जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

http://जमशेदपुर में डीडी बार चाकूबाजी कांड: घायल हिमांशु सिंह की मौत, हत्या की धारा जुड़ी; सड़क जाम कर प्रदर्शन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिमांशु सिंह हत्याकांड

Adityapur News:आदित्यपुर हिमांशु हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत, कहा– पुलिस पेट्रोलिंग के सामने हत्या होना शर्मनाक; दोषी पुलिसकर्मियों पर दर्ज हो हत्या का मुकदमा, CBI से हो निष्पक्ष जांच

Saraikela: प्रसूता की मौत मामला: सरायकेला एसडीओ ने दिए निष्पक्ष जांच के आदेश, गठित होगा मेडिकल बोर्ड, डॉक्टर के कथित दुर्व्यवहार और लापरवाही के आरोपों पर बोले SDO— “दोषी पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई”