Adityapur Durga Ashtami Celebration: आदित्यपुर 10 महाविद्या काली स्थान में दुर्गा अष्टमी पर चंडी पाठ और 64 योगिनी हवन,पूजा सम्पन्न

Adityapur: आदित्यपुर-2 के एलआईजी 170 स्थित 10 महाविद्या काली स्थान में दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़े:- खुला माँ का पट, जय माँ दुर्गा की गूंज से गुंजयमान हुआ शहर, दुर्गा पूजा सामाजिक समरसता का प्रतीक : मुकुंद रुंगटा

इस पावन दिन पर चंडी पाठ, 10 महाविद्याओं की पूजा तथा 64 योगिनियों के हवन का आयोजन विधि-विधान से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई। आचार्य राजेश कुमार मिश्रा के दिशा-निर्देश में पुरोहित प्रशांत कुमार मिश्रा ने पूजा और हवन सम्पन्न कराया।

पूरे आयोजन में भद्रकाली सहित सभी प्रमुख शक्तिपीठों का स्मरण किया गया और आहुतियाँ दी गईं। भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति भाव से मां दुर्गा का आह्वान करते हुए शक्ति की उपासना की। चंडी पाठ के दौरान मंदिर परिसर में दिव्यता और ऊर्जा का विशेष अनुभव किया गया। इस अवसर पर भक्तों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। पूजा के पश्चात प्रसाद वितरण भी किया गया। भक्तों ने मां दुर्गा से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। बताया कि यह अनुष्ठान हर वर्ष श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक माहौल बना रहता है।

आदित्यपुर क्षेत्र में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न, सालड़ीह में दशहरा पर रावण दहन कार्यक्रमL

 

कोल्हान मुखिया सम्मेलन

Adityapur Municipal Corporation: आदित्यपुर नगर निगम: नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक में विकास योजनाओं पर मुहर, ​25 करोड़ की लागत से जागृति मैदान में बनेगा अत्याधुनिक निगम कार्यालय; साफ-सफाई और पेयजल के लिए बनी विशेष रणनीति