Adityapur Ex Mla Arbind Singh Modi Rally Support: भारी बारिश के बीच पूर्व विधायक अरविंद सिंह सैकड़ो समर्थको, गाजे बाजे के साथ पैदल मार्च करते पहुंचे मोदी की सभा में, बोले अरविंद सिंह झारखंड में भाजपा की सरकार बनना तय

Adityapur: ईचागढ़ के पूर्व विधायक सह भाजपा नेता अरविंद सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर स्थित उनके आवास से सैकड़ो की संख्या में समर्थक पैदल मार्च करते हुए गाजे बाजे के साथ जमशेदपुर के गोपाल मैदान में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महा परिवर्तन रैली में शामिल हुए.अरविंद सिंह के नेतृत्व में निकाले गए रैली में समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

ये भी पढ़े:Adityapur Kolhan Mazdoor Union: पूर्व विधायक मलखान सिंह के नेतृत्व में 4 फरवरी को कोल्हान मजदूर यूनियन का मिलन सह वनभोज समारोह होगा आयोजित

अरविंद सिंह अपने समर्थकों के साथ रैली में शामिल होते

आदित्यपुर खरकई पुल होते हुए अरविंद सिंह सैकड़ो समर्थकों के साथ जमशेदपुर गोपाल मैदान पहुंचे। जहां उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के गगनभेदी नारे लगाए। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कट आउट पहने समर्थकों का उत्साह भारी बारिश में भी काम नहीं पड़ा। रैली की अगुवाई कर रहे अरविंद सिंह ने समर्थकों का भी उत्साहवर्धन किया। सैकड़ो की संख्या में पहुंचे भाजपा समर्थक गोपाल मैदान में आयोजित कार्यक्रम पहुंचे जहां सभी ने प्रधानमंत्री को सुना।

झारखंड में भाजपा की सरकार तय

गोपाल मैदान पहुंचे पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन से ही पूरे झारखंड समेत कोल्हान के लोग उत्साहित होकर उनके अभिनंदन में खड़े है।अरविंद सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम झारखंड के राजनीति में बड़ा परिवर्तन लाएगा। अरविंद सिंह ने दावा किया कि झारखंड में अगली सरकार भाजपा की बनेगी। इसे कोई रोक नहीं सकता। ऐतिहासिक कार्यक्रम होने पर अरविंद सिंह ने समर्थन और भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया है।

ये भी पढ़े: Ranchi Loksabha Chunav: रांची के लोकप्रिय प्रत्याशी संजय सेठ की होगी भारी मतों से जीत : अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *