Adityapur: झामुमो नेता केपी सोरेन ने नगर आयुक्त एजाज अनवर से की मुलाकात, आदित्यपुर-गम्हरिया के विकास पर हुई गंभीर चर्चा

आदित्यपुर नगर निगम

आदित्यपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरीय नेता एवं सिंहभूम सांसद के प्रतिनिधि केपी सोरेन ने शनिवार को आदित्यपुर नगर निगम के नवपदस्थापित नगर आयुक्त एजाज अनवर से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नगर आयुक्त को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया और नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

​मुलाकात के दौरान केपी सोरेन ने आदित्यपुर और गम्हरिया नगर निगम क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न जनमुद्दों पर गंभीर चर्चा की।

गम्हरिया बाजार के दुकानदारों के लिए बनेगी मल्टी स्टोरेज बिल्डिंग, विकास कार्यों में तेजी लाने पर बनी सहमति।

वार्ता के दौरान मुख्य रूप से गम्हरिया बाजार के दुकानदारों की समस्याओं को दूर करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। दुकानदारों की सहूलियत और बाजार को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से क्षेत्र में मल्टी स्टोरेज बिल्डिंग बनाए जाने के प्रस्ताव पर विस्तृत बातचीत हुई, जिस पर नगर आयुक्त ने भी अपनी सहमति जताई।

​सांसद प्रतिनिधि केपी सोरेन ने कहा कि नगर आयुक्त एजाज अनवर एक बेहद अनुभवी अधिकारी हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव का सीधा लाभ आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र की जनता को मिलेगा और लंबित विकास योजनाओं को गति मिलेगी। नगर आयुक्त ने भी क्षेत्र के सुनियोजित विकास और जन-समस्याओं के त्वरित निष्पादन का आश्वासन दिया।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *