Adityapur Expressed gratitude Champai Soren: नागरिक समन्वय समिति ने मंत्री चंपई सोरेन का जताया आभार

Adityapur: झारखंड सरकार के जल संसाधन एवं तकनीकी उच्च शिक्षा मंत्री चंपई सोरेन द्वारा आदित्यपुर खरकई पुल के पास जल संरक्षण को लेकर चेक डैम निर्माण घोषणा के जाने पर सामाजिक संस्था नागरिक समन्वय समिति ने मंत्री चंपई सोरेन का आभार जताया है।

ये भी पढ़ें:Adityapur Nagarik Samavya Samiti Plantation: आदित्यपुर में बनेगा राज्य का पहला तारामंडल, खरकई पुल समेत पांच स्थानों पर जल संरक्षण के लिए चेक डैम का होगा निर्माण: कुमार अरविंद

मंत्री चंपई सोरेन का अभिवादन करती महिला मोर्चा अध्यक्ष
नागरिक समन्वय समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रसिद्ध नारायण सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारीयो का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मंत्री चंपई सोरेन से स्वर्णरेखा परियोजना निरीक्षण भवन में मिला। जहां आदित्यपुर क्षेत्र में जल संकट दूर किए जाने को लेकर पूर्व में समिति द्वारा जल संसाधन विभाग से खरकई पुल के पास चेक डैम बनाए जाने के निर्माण को स्वीकृति प्रदान करने पर मंत्री का आभार जताया। केंद्रीय अध्यक्ष प्रसिद्ध नारायण सिंह ने कहा कि खरकई नदी पर ही दो अन्य स्थानों पर अतिरिक्त चेक डैम निर्माण की मांग पुनः मंत्री महोदय से की गई है। गौरतलब हैं कि जल संसाधन विभाग द्वारा 12 करोड़ की लागत से आदित्यपुर जयप्रकाश उद्यान के पास खरकई ब्रिज के नजदीक चेक डैम का 12 करोड़ की लागत से निर्माण होगा। इसके अलावा सरायकेला सरायकेला विधान सभा क्षेत्र में कुल 5 स्थानों पर चेक डैम का निर्माण कराया जायेगा, जिसमें खरकई पुल के अतिरिक्त मुड़कुम, पोहा, माजना घाट तथा संजय नदी शामिल है. मंत्री से मिलने वालों में केंद्रीय अध्यक्ष प्रसिद्ध नारायण सिंह के अलावा वरीय उपाध्यक्ष विमल कुमार सिंह, अजीत कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन राय, शशिप्रभा सिंह, उमेश दुबे रतन सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *