Adityapur flat owner- builder Dispute: प्लैटिना ड्रीम सिटी फ्लैट विवाद: बिल्डर पर जबरन फ्लैट पार्किंग घेरने- वादाखिलाफी का आरोप ,बिल्डर ने कहा फ्लैटवासी कर रहे थे अतिक्रमण

Adityapur: आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनआईटी से सटे आसंगी प्लैटिना ड्रीम सिटी फेज 2 फ्लैट वासियों ने शनिवार को बिल्डर शशांक निधि कंस्ट्रक्शन के विरुद्ध जबरन पार्किंग स्पेस घेरने समेत गंभीर आरोप लगाकर जमकर बवाल काटा।

ये भी पढ़ें:Adityapur Construction Dispute समय कंस्ट्रक्शन की सनराइज प्वाइंट प्रोजेक्ट निर्माण में विवाद, मापी के लिए पहुंची अंचल की टीम का विरोध, बगैर जांच किए बैरंग लौटे अंचलकर्मी

पार्किंग में जाली लगाने का विरोध करती महिलाएं
विरोध कर एकजुट हुए फ्लैट वासी
प्लैटिना ड्रीम सिटी फेज 2 फ्लैट के सैकड़ो परिवारों ने शनिवार को बिल्डर के विरुद्ध जमकर विरोध किया. फ्लैट
सोसाइटी के लोगों ने महिलाओं के साथ मिलकर बिल्डर के विरुद्ध कई गंभीर आरोप लगाए. लोगों ने कहा कि बिल्डर ने निर्माण से पूर्व कई वादे किए थे जिसे पूरा नहीं किया गया. अब खाली पड़े पार्किंग के स्पेस को भी जबरन जाली लगाकर घेरा जा रहा है. जिससे आने-जाने में दिक्कत और आपातकाल में लोगों को बाहर निकलने में बड़ी समस्या होगी.सोसाइटी के अध्यक्ष अजीत कुमार, जनरल सेक्रेटरी रणवीर सिंह ,कोषाध्यक्ष बीडी शर्मा, सह कोषाध्यक्ष निर्मलया चक्रवर्ती ने बताया कि बिल्डर ने सही निर्माण सामग्री का प्रयोग नहीं किया है। फ्लैट के बाहरी दीवारों पर लगी टाइल्स गिर रही है। जिससे महिलाएं घायल हो रही है। बिल्डर ने मनमानी करते हुए पार्किंग के खाली स्थान को जाल से पूरा घेर दिया है। मामले को लेकर स्थानीय आरआईटी थाना और सरायकेला उपायुक्त से शिकायत की जा रही है। सोसाइटी के लोगों ने बताया कि 3 अगस्त तक जबरन लगाए गए जली को नहीं हटाया गया तो यह लोग उसे तोड़ फेंकेंगे। इधर मौके पर मौजूद शशांक निधि कंस्ट्रक्शन के निदेशक विजय कुमार और रंजीत मिश्रा को फ्लैट वासियों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा।
अपना पक्ष रखते शशांक निधि कंस्ट्रक्शन के डायरेक्टर विजय कुमार व रणजीत मिश्रा

खाली फ्लैट के पार्किंग स्पेस को हथियाना चाहते हैं फ्लैटवासी

इधर शशांक निधि कंस्ट्रक्शन के निदेशक विजय कुमार ने आरोपो का खंडन करते हुए कहा कि सोसाइटी गठित हुए 4 वर्ष हो गए। लेकिन सोसाइटी मेंटेनेंस का काम नहीं कर रही। जिसके चलते टाइल्स आदि टूटकर गिर रहे हैं। इन्होंने बताया कि 28 से भी अधिक फ्लैट खाली है जो बिके नहीं है। खाली फ्लैट के पार्किंग स्पेस को फ्लैट में रह रहे कुछ लोग जबरन कब्जा करना चाह रहे हैं। इसी के चलते जाली लगाया गया है। बताया कि उक्त फ्लैट बिकने के बाद वहां लोग आकर रहेंगे तो उन्हें वह स्थान दिया जाएगा ।खाली स्पेस सुरक्षित रखने के लिए जाली से घेराबंदी की गई है। निदेशक विजय कुमार एवं रणजीत मिश्रा ने दावा किया कि बेहतरीन गुणवत्ता और सर्वाधिक ओपन स्पेस के साथ आदित्यपुर का यह एक-एक मात्र अपार्टमेंट है जहां सभी सुविधाएं हैं ।निदेशकों ने बताया कि अपने खर्चे पर भव्य मंदिर का भी निर्माण करा कर लोगों को दिया गया लेकिन उसकी देखरेख तक फ्लैटवासी नहीं कर रहे हैं। इन्होंने बताया कि विरोध करने वालों के विरुद्ध न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 30

Adityapur Ward 30: आदित्यपुर: वार्ड 30 में सुधीर चौधरी की चुनावी हुंकार, कार्यालय उद्घाटन में उमड़ी भारी भीड़, बुद्धिजीवियों और स्थानीय निवासियों ने सुधीर चौधरी के ‘स्वर्णिम कार्यकाल’ को सराहा; बाहरी प्रत्याशियों पर साधा निशाना

वार्ड 17

Adityapur ward 17 candidate Birendra Singh Yadav: वार्ड 17 की खुशहाली के लिए ‘साइकिल पंप’ पर मांग रहे वोट: बिरेंद्र कुमार सिंह यादव का सघन जनसंपर्क,कहा ​”आपका एक वोट केवल प्रत्याशी नहीं, बल्कि निरंतर विकास की गारंटी चुनेगा” — बिरेंद्र यादव