Adityapur:  भाजपा के पूर्व वरिष्ठ नेता गंगा प्रसाद शर्मा को ब्रेन स्ट्रोक, गंभीर अवस्था में चल रहा इलाज

Aadityapur: कोल्हान सहित झारखंड के शीर्ष भाजपा नेताओं में शामिल रहे पूर्व भाजपा नेता गंगा प्रसाद शर्मा को बीती रात ब्रेन स्ट्रोक होने से उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि गुरुवार शाम आदित्यपुर में उन्हें अचानक ब्रेन स्ट्रोक हुआ जिसके बाद फौरन होने जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए आदित्यपुर विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष बबलू शर्मा ने बताया कि टीएमएच अस्पताल श्री प्रसाद का इलाज चल रहा है. पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और विश्वकर्मा समाज संरक्षक गंगा प्रसाद शर्मा के तबियत अचानक बिगड़ने से इनके शुभचिंतक शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *