Gamharia:आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति की ओर से गम्हरिया स्थित होटल एवेन्यू में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर नप के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह उपस्थित थे।

उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएं देते हुए रंगों के इस त्योहार को सदभावपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील किया। उन्होंने कहा कि आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति नगर निगम क्षेत्र के विकास के प्रति कृतसंकल्पित है। यही कारण है कि विगत कुछ वर्षों से पद पर नहीं रहते हुए भी निगम के सभी 35 वार्डों के विकास के लिए प्रयासरत रहा हूं। इस मौके पर मौजूद सभी सदस्यों ने अबीर, गुलाल लगाकर एक दूसरे के गले मिलकर होली की बधाई दी। इस मौके पर आमंत्रित कलाकारों द्वारा फगुआ गीतों की प्रस्तुति कर कार्यक्रम में समां बांध दिया। इस मौके पर समिति के वीरेंद्र प्रसाद शर्मा, समाजसेवी चंचल सिंह, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह, संतोष सिंह, प्रमोद सिंह, देव प्रकाश देवता, ब्रजेश पति त्रिपाठी, बीरेंद्र सिंह, राजू सिंह, प्रभात ठाकुर समेत सभी सदस्य उपस्थित थे।