चाईबासा में सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से महिला की मौत, मुआवजे की मांग पर एनएच-75ई जाम

चाईबासा में सड़क हादसा

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 50 वर्षीय महिला की जान चली गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला और ग्रामीणों ने रांची–चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-75ई) को जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

Chaibasa Road Accident : कोकचो सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की दर्दनाक मौत, दीवार से टकराई तेज रफ्तार बाइक

चाईबासा में सड़क हादसा
मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना अंतर्गत दूधकुंडी गांव निवासी सुमित्रा जामुदा रविवार सुबह करीब 6:30 बजे सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान चाईबासा से चक्रधरपुर की दिशा में तेज गति से आ रही एक मैक्स पिकअप वैन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत महिला को इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इधर महिला की मौत की खबर गांव पहुंचते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष सड़क पर उतर आए और एनएच-75ई पर पेड़ और पत्थर रखकर मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण रांची-चाईबासा मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

चाईबासा में सड़क हादसा

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता राशि मृतका के परिजनों को दिलाई जाएगी। साथ ही दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान कर उसे जल्द पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि बीमा प्रक्रिया के तहत भी परिजनों को आर्थिक सहायता मिल सके।

समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों का सड़क जाम जारी था और प्रशासन लगातार लोगों को समझाकर रास्ता खुलवाने का प्रयास कर रहा था।

http://चाईबासा-जगन्नाथपुर रोड सड़क दुर्घटना: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार का पैर टूटा, हालत गंभीर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत