Adityapur:सरायकेला -खरसावां भाजपा जिला कमेटी द्वारा आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में आयोजित सक्रिय सदस्यता अभियान में शामिल होने पहुंची भाजपा जमशेदपुर पूर्वी की विधायक श्रीमती पूर्णिमा दास साहू का जोरदार स्वागत किया गया।


विधायक पूर्णिमा दास साहू भाजपा सक्रिय सदस्यता अभियान में शामिल होने के बाद आदित्यपुर एस टाइप स्थित आदित्यपुर नगर निगम के निवर्तमान डिप्टी मेयर अमित सिंह “बॉबी” के आवास पहुंची, जहां पहुंचने पर इनका धर्मपत्नी सह भाजपा नेत्री सोनिया सिंह ने गर्म जोशी से स्वागत किया. यहां विधायक पूर्णिमा दास ने सरायकेला -खरसावां जिले में भाजपा के क्रियाकलापो और संगठन मजबूती को लेकर विचार विमर्श किया. इस दौरान निवर्तमान डिप्टी मेयर अमित सिंह ने भाजपा शासन काल में चल रहे कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विधायक पूर्णिमा दास से चर्चा की मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव, जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ,राकेश मिश्रा ,आदित्यपुर मंडल अध्यक्ष देवेश महापात्र, कृष्ण मुरारी झा, पूर्व पार्षद रंजन सिंह अमन कुमार आदि उपस्थित थे।