Adityapur LJP celebration: NDA की जीत पर आदित्यपुर में LJP(R) का विजय जुलूस, 19 सीटों की जीत, मना जश्न

Adityapur : बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की जीत और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा शानदार प्रदर्शन को लेकर सरायकेला-खरसावां जिले में ज़ोरदार उत्सव मनाया गया।

ये भी पढ़े:- Adityapur LJP Leader met Union Minister  Chirag Paswan: केन्द्रीय मंत्री चिराग से मिले मनोज पासवान, संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

चिराग पासवान के नेतृत्व में LJP(R) ने इस चुनाव में 28 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से पार्टी ने 19 सीटों पर जीत हासिल कर मजबूत उपस्थिति दर्ज की। इसी खुशी में आदित्यपुर थाना रोड से भव्य विजय जुलूस निकाला गया।

जुलूस में ढोल-नगाड़ों की गूंज, आतिशबाज़ी और जयघोष से पूरा क्षेत्र उत्सवमय रहा। कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखते ही बन रहा था। पार्टी नेताओं और समर्थकों द्वारा 20 किलो लड्डू का वितरण किया गया, जिसके बाद विजय जुलूस शेरे पंजाब चौक तक पहुंचा।

जुलूस समाप्त होने के बाद कार्यकर्ता दलित सेना के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व राष्ट्रीय महासचिव स्वर्गीय राम विनय पासवान की प्रतिमा पर पहुंचे, जहां सभी पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय एकता और संगठन मज़बूत करने के संदेश के साथ किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव मनोज पासवान, जिला अध्यक्ष अनिल पासवान, सचिव आलोक मिश्रा, नगर अध्यक्ष अजय महतो, नगर सचिव राजा ठाकुर, जिला महासचिव रवि सिंह सहित भाजपा के मंडल महामंत्री सावन गुप्ता भी मौजूद रहे।

साथ ही बाल भास्कर मिश्रा, विवेक सिंह, मंत्रेश झा, प्रीतम दीक्षित, अक्षत पासवान, सुमीत जायसवाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

http://Saraikela LJP Legislative Assembly Incharge: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी बने मनोज पासवान, सह प्रभारी रितेश पासवान नियुक्त