आदित्यपुर :वार्ड 35 में वार्ड विकास केंद्र निर्माण को लेकर पार्षद स्थानीय -भिड़े

Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 35 में सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर विगत कई दिनों से पार्षद और स्थानीय लोगों के बीच उत्पन्न विवाद को लेकर स्थिति तनावपूर्ण है. रविवार सुबह प्रस्तावित स्थल पर भवन निर्माण को लेकर एक बार फिर पार्षद और स्थानीय लोगों के बीच जमकर कहासुनी हो गई.
बता दें कि वार्ड संख्या 35,आदित्यपुर 2 साईं कॉलोनी स्थित शीतला माता मंदिर मैदान में वार्ड विकास केंद्र भवन निर्माण को लेकर स्थानीय वार्ड पार्षद प्रभासिनी कालूण्डिया अड़ी हुई है. बीते कई दिनों से पार्षद के रवैया से लोग आक्रोशित हैं. शनिवार को ठेकेदार और काम करने वाले मजदूरों का स्थानीय लोगों ने पुरजोर विरोध किया. वही आज सुबह काम करने गए मजदूरों को स्थानीय लोगों ने रोक दिया, जिसके बाद जमकर बहस हुई। इस बीच कुछ स्थानीय प्रबुद्ध जनों द्वारा मामले को शांत कराया गया और पार्षद को समझाने -बुझाने का प्रयास किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *