सरायकेला: उषा कॉलेज ऑफ फार्मेसी को मिली बी. फार्मा की मान्यता, 60 सीटों पर होगा नामांकन

सरायकेला: जिले के सुदुवर्ती गांव में रहकर छात्र-छात्राऐं जो फार्मेसी क्षेत्र में अपना कैरियर स्थापित करना चाहते है उनके लिए खुशखबरी है। इन छात्रों को अब दुसरे शहर पलायन नहीं करना पड़ेगा। बल्कि उनके गांव में ही अब पढ़ाइ होगी। 
ऋतुराज सिंह, निदेशक
जिले के बड़ा कांकडा में स्थापित उषा कॉलेज ऑफ फार्मेसी  में बी. फार्मा पाठ्यक्रम के लिए सत्र 2022-23 के लिए झारखंड सरकार स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा कोर्स कराने के लिए अनापति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। वहीं कोल्हान विश्वविद्यालय, झारखंड राज्य फार्मेसी काउंसिल तथा फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली के द्वारा संस्थान को 60 सीटों के लिए सत्र 2022-23 सत्र के पढाई शुरू करने की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। संस्था के निदेशक ऋतुराज कुमार सिंह ने बताया कि संस्थान में 5 दिसंबर से दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। 5 दिसंबर से लेकर 22 दिसंबर तक इंटर साइंस के छात्र-छात्राऐं नामाकन के लिए आवेदन कर सकते है। यह संस्था एक फार्मा कंपनी खोलने की योजना बना रही है। जो विद्यार्थियों के लिए लाभदायक साबित होगी इन्होंने बताया कि कॉलेज में लेबरोट्री अनुभवी शिक्षको की व्यवस्था होगी.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *