Adityapur Municipal Election: आदित्यपुर नगर निगम के 35 वार्डों में उतरेगी पुरेंद्र नारायण सिंह की टीम, पुरेद्र ने की उप महापौर पद के लिए प्रत्यक्ष चुनाव की मांग

आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में महापौर पद के लिए रोस्टर की स्थिति स्पष्ट होते ही आम जनता के बीच निराशा का माहौल देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग यह उम्मीद लगाए बैठे थे कि आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह महापौर पद का चुनाव लड़ेंगे, लेकिन रोस्टर आरक्षण के कारण यह संभव नहीं हो सका।

ये भी पढ़े:- Adityapur Chhath Festival 2025: पुरेंद्र ने 1000 छठव्रतीयों में मिट्टी का चूल्हा, चुनरी साड़ी, लौकी, आटा/ गेहूं एवं आम की लकड़ी का किया वितरण

अब नगर निगम क्षेत्र की जनता की अपेक्षा है कि पुरेंद्र नारायण सिंह आगामी निकाय चुनाव में पार्षद का चुनाव लड़ें और विजयी होकर उप महापौर पद की जिम्मेदारी संभालें। इसी क्रम में विभिन्न वार्डों से लोग उनके समर्थन में आगे आने लगे हैं। प्रेस वार्ता के दौरान पुरेंद्र नारायण सिंह ने स्पष्ट किया कि नगर निगम क्षेत्र के सभी 35 वार्डों में उनकी टीम द्वारा समर्थित उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरेंगे। उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 26 में संदीप साहू या उनके द्वारा घोषित प्रत्याशी को समर्थन दिया जाएगा, वहीं वार्ड संख्या 29 में स्वर्गीय राजमणि देवी के परिजनों को समर्थन देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा वार्ड संख्या 5 में पूर्व वार्ड पार्षद सिद्धनाथ सिंह के परिजन को समर्थन देने की बात कही गई है।श्री सिंह ने कहा कि इस बार निकाय चुनाव पार्टी आधारित नहीं हैं, इसलिए किसी भी राजनीतिक दल के नाम पर उम्मीदवार घोषित नहीं किए जाएंगे। सभी प्रत्याशी जनता और क्षेत्र के विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे।

उप महापौर पद का  हो चुनाव 

उन्होंने एक बार फिर उप महापौर पद के लिए जनता के सीधे मत से चुनाव कराने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इस विषय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए, ताकि उप महापौर पद पर जनभावनाओं का वास्तविक और लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके।

http://Adityapur Nagar Nigam Election: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 32 से बीटेक अस्मिता कुमारी होंगी भावी प्रत्याशी, क्षेत्र के विकास में परिवार का अहम योगदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Mayor welcomed:आदित्यपुर नगर निगम: ढाई वर्षों से लंबित योजनाओं की होगी उच्च स्तरीय जांच – मेयर संजय सरदार, ढाई साल से रुके विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार; भाजपा कार्यालय में नवनिर्वाचित मेयर का भव्य स्वागत