Adityapur Nagar Nigam misbehavior: पानी की किल्लत से जूझ रहे आक्रोशित लोगों ने नगर निगम घेराव कर कर्मचारियों से की बदसुलूकी, देखे video

 

 

 

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 17 में जल संकट को लेकर स्थानीय प्रभात नगर विकास समिति के बैनर तले लोग लगातार आंदोलन कर रहे हैं ,वोट बहिष्कार घोषणा के बाद शुक्रवार को बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने आदित्यपुर नगर निगम का घेराव किया, जहां आक्रोशित लोगों ने नगर निगम कर्मचारियों के साथ बदसलूकी भी की है।

इसे भी पढ़े:-

Adityapur Minister Champai Soren meeting: आदित्यपुर नगर निगम में कार्य योजनाओं के सुस्ती पर बिफरे मंत्री चंपई सोरेन, कहा नगर निगम झारखंड से अलग है क्या?

 

ड्राई जोन में तब्दील हो रहे वार्ड संख्या 17 के लोग जल संकट दूर करने की मांग को लेकर बीते कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं ,प्रभात नगर विकास समिति का गठन कर वोट बहिष्कार रैली निकालने के बाद शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रामचंद्र पासवान एवं सानू सिंह के नेतृत्व में लोगों ने नगर निगम का घेराव प्रदर्शन किया, आक्रोशित जन समूह को निगम प्रशासन द्वारा कार्यालय के बाहर ही गेट बंद कर रोक दिया गया, जिससे मौजूद लोग उग्र हो गए और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, गेट पर रोके जाने से कुछ युवकों ने निगम के कर्मचारियों से बदतमीजी की, नगर निगम प्रशासक और सहायक प्रशासक की गैर मौजूदगी में विरोध प्रदर्शन जारी रहा, बाद में प्रतिनिधि मंडल में शामिल रामचंद्र पासवान , संध्या प्रधान, सानू सिंह समेत अन्य की वार्ता निगम के अधिकारियों के साथ हुई जिसमें प्रशासक द्वारा मंगलवार को दोबारा वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया है।

 

 

निगम कर्मचारियों -अधिकारियों से बदसुलूकी की मामले में हो सकती है कार्रवाई

 

गेट पर विरोध प्रदर्शन के दौरान निगम कर्मचारी एवं कुछ अधिकारियों से बदसुलूकी किये गए मामले की वीडियो निगम प्रशासन द्वारा बनाई गई है,जिसके आधार पर प्रदर्शन के दौरान करने वाले लोगों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

http://Adityapur Minister Champai Soren meeting: आदित्यपुर नगर निगम में कार्य योजनाओं के सुस्ती पर बिफरे मंत्री चंपई सोरेन, कहा नगर निगम झारखंड से अलग है क्या?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चुनावी शंखनाद

Adityapur RIT Mandal Bjp Office: चुनावी शंखनाद: आरआईटी मंडल में खुला भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजय सरदार का कार्यालय, वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में फीता काटकर हुआ उद्घाटन, पदयात्रा के जरिए दिखाया शक्ति प्रदर्शन

Adityapur Ward 9 Conspiracy: चुनावी साजिश या पारिवारिक विवाद? वार्ड 9 की प्रत्याशी राखी मार्डी ने ‘फरार’ होने की खबरों को नकारा, पति और राजनीतिक विरोधियों पर लगाया छवि धूमिल करने का गंभीर आरोप, थाने में लिखित शिकायत दर्ज