Saraikela: महत्व ढाबा के पास खड़े ट्रक में हाईवा ने मारी टक्कर, चालक गंभीर

सरायकेला सड़क हादसा

सरायकेला: सरायकेला-राजनगर मुख्य सड़क पर बुधवार की अहले सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यह दुर्घटना महत्व ढाबा के समीप करीब सुबह 4 बजे हुई, जहां तेज रफ्तार हाईवा ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हाईवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सरायकेला सड़क हादसा

हाईवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद हाईवा चालक वाहन के अंदर ही फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, टक्कर के प्रभाव से सड़क किनारे खड़ा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में जा घुसा।

पुलिस ने शुरू किया राहत एवं बचाव कार्य

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। वाहन के अंदर फंसे घायल चालक को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही थी।

सड़क पर लगा लंबा जाम

दुर्घटना के कारण सरायकेला-राजनगर मुख्य सड़क पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटनास्थल पर पुलिस के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस यातायात को सामान्य कराने और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *