Adityapur: 15 अगस्त को लेकर आदित्यपुर में पुलिस अलर्ट: देर रात चला स्पेशल चेकिंग अभियान, थाना प्रभारी अंजनी कुमार के नेतृत्व में होटल, बार और असामाजिक तत्वों के ठिकानों पर हुई छापामारी

15 अगस्त सुरक्षा

आदित्यपुर: आगामी 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आदित्यपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क मोड पर आ गई है।

15 अगस्त सुरक्षा

इसी कड़ी में आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में देर रात तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

15 अगस्त सुरक्षा
​अभियान के दौरान पुलिस बल ने क्षेत्र की शराब दुकानों, बार, होटलों और देर रात तक अड्डाबाजी होने वाले संभावित स्थानों पर औचक छापामारी की। इस दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे युवकों से पूछताछ की गई और देर रात बेवजह घूमने वालों को सख्त चेतावनी दी गई।

पुलिस टीम ने होटलों और बार के रजिस्टर खंगाले तथा संचालकों को संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत थाने में देने के कड़े निर्देश दिए।

थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।

किसी भी असामाजिक तत्व को क्षेत्र का माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए यह चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस मुस्तैदी से असामाजिक तत्वों में हड़कंप का माहौल है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *