Adityapur: आदित्यपुर में राजद के नए पदाधिकारियों का अभिनंदन, 9 अप्रैल को फुटबॉल मैदान में कोल्हान स्तरीय सम्मेलन

Adiyapur: आदित्यपुर मे राजद के नए पदधिकारियों का अभिनंदन  किया गया .इस दौरान  प्रदेश राजद के नये महासचिव बिरेंद्र यादव और सचिव देवप्रकाश देवता एवं राजेश कुमार यादव को माला पहना कर उनका स्वागत भी किया गया.
 मौके पर प्रदेश राजद के महासचिव सह पूर्वी सिंहभूम जिला के प्रभारी पुरेन्द्र नारायण सिंह ने बताया कि आगामी 9 अप्रैल को फुटबॉल मैदान, आदित्यपुर मे कोल्हान स्तरीय सम्मेलन का आयोजन होगा इससे पूर्व रैली भी निकाली जायेगी, जिसमे वरीय नेताओं सहित बिहार के उप मुख्य मंत्री तेजस्वी यादव को भी आमंत्रित किया जायेगा. पूर्व मे इसी माह को यह आयोजन होना था परंतु वरीय नेताओं की व्यस्तता तथा पर्व त्योहार की वजह से इसकी तारीख मे परिवर्तन किया गया है .इस अवसर पर प्रदेश राजद के महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव, एस एन यादव, उदित यादव, सत्यप्रकाश, आर के अनिल, नगर निगम के पार्षद सिद्धनाथ , एस डी प्रसाद, सिमरन मेहरा, राजेश्वर पंडित अधिवक्ता संजय कुमार प्रमोद कुमार आदि उपस्थित थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur आदित्यपुर में न्यू हाउसिंग कॉलोनी सेक्टर 7 शिवकाली मंदिर परिसर में स्थापित होगा भव्य शिव मंदिर, तैयारियां शुरू, अगले दो वर्षों में मां काली के साथ भगवान शिव के भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु