Adityapur News: आदित्यपुर नगर निगम: नए प्रशासनिक भवन के लिए 30 अप्रैल को वार्ड सभा, पार्षद सुधीर चौधरी ने भरी हुंकार

आदित्यपुर नगर निगम

आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम के प्रस्तावित हाईटेक प्रशासनिक भवन के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। आरआईटी थाना के समीप और जागृति मैदान के किनारे प्रस्तावित इस भवन हेतु 30 अप्रैल को एक विशाल वार्ड सभा का आयोजन किया जाएगा।

Adityapur Municipal Corporation: आदित्यपुर नगर निगम: नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक में विकास योजनाओं पर मुहर, ​25 करोड़ की लागत से जागृति मैदान में बनेगा अत्याधुनिक निगम कार्यालय; साफ-सफाई और पेयजल के लिए बनी विशेष रणनीति

नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश के अनुसार, किसी भी बड़ी सरकारी योजना के क्रियान्वयन से पूर्व स्थानीय नागरिकों की आम सहमति और भागीदारी सुनिश्चित करना अनिवार्य है, इसी उद्देश्य से इस सभा का आयोजन किया जा रहा है।

​विरोधियों पर बरसे पार्षद सुधीर चौधरी वार्ड संख्या 30 के पार्षद सुधीर चौधरी ने इस सभा को लेकर भारी उत्साह प्रकट किया है। उन्होंने दावा किया कि इस बैठक में 1000 से अधिक नागरिक शामिल होकर भवन निर्माण का समर्थन करेंगे।

उन्होंने विपक्षियों पर प्रहार करते हुए कहा कि कुछ “विकास विरोधी” तत्वों ने षड्यंत्र रचकर इस क्षेत्र के विकास को बाधित किया था और इसे अवैध गतिविधियों का अड्डा बना दिया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम बोर्ड के 30 से अधिक पार्षद वर्तमान में इस निर्माण के पक्ष में एकजुट हैं।

​विकास और रोजगार की उम्मीद

चौधरी ने तर्क दिया कि एनआईटी जमशेदपुर और आरआईटी थाना जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के समीप होने के कारण यह स्थल प्रशासनिक भवन के लिए सबसे उपयुक्त है। भवन निर्माण से न केवल क्षेत्र का सौंदर्यीकरण होगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जो लोग जनहित के इस कार्य का विरोध कर रहे हैं, उन्हें जनता की नाराजगी झेलनी पड़ेगी।

http://Adityapur Development:आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 23 में नई सड़क का उद्घाटन, मेयर, डिप्टी मेयर और वार्ड पार्षद ने ने दोहराया विकास का संकल्प

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत