Adityapur NSMCH surgery Acivment: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एक महीने में  70 सफल सर्जरी, पीएम जन आरोग्य सुविधा का लाभ जल्द

Adityapur:आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र ऑटो क्लस्टर के पीछे फेज 7 के निकट स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने सर्जरी के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

एडवांस ऑपरेशन थिएटर

अस्पताल के कुशल डॉक्टरों की टीम ने बीते एक महीने में तकरीबन 70 सर्जरी ऑपरेशन किए हैं। जो पूरी तरह से सफल है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अस्पताल की मैनेजिंग डायरेक्टर विभा सिंह ने बताया कि 85 वर्षीय वृद्ध महिला के हिप ज्वाइंट सर्जरी समेत सिजेरियन जुड़वा बच्चों की सर्जरी अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

1 दिसंबर से पीएम जन आरोग्य योजना की सुविधा

नए कीर्तिमान स्थापित करने पर अस्पताल के चैयरमैन मदन मोहन सिंह ने डॉक्टरो के टीम को बधाई दिया है। इन्होंने बताया कि आगामी 1 दिसंबर से पीएम जन आरोग्य सुविधा योजना का लाभ लोगों को मिल सकेगा। कहा कि पूरे कोल्हान क्षेत्र में सुलभ और सस्ता चिकित्सा सुविधा आम लोगों को मुहैया कराना इनका लक्ष्य है।

गांधी कॉलेज ऑफ नर्सिंग

Adityapur Nurses Day: नर्सिंग केवल पेशा नहीं, बल्कि करुणा और त्याग की पवित्र यात्रा है: डॉ. कृष्ण प्यारे, गांधी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में भव्य ‘दीप प्रज्वलन एवं शपथ ग्रहण समारोह’ के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस