Adityapur officer suspended: आदित्यपुर थाना में पदस्थापित दो पुलिस पदाधिकारी किए गए सस्पेंड

Adityapur: आदित्यपुर थाना में पदस्थापित दो पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा निलंबित किया गया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश द्वारा पुलिस पदाधिकारियों के कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में की गई है.
आदित्यपुर थाना फाइल फोटो
आदित्यपुर थाना फाइल फोटो
निलंबित किए गए पुलिस पदाधिकारियों में सब इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार और राजीव कुमार मुख्य रूप से शामिल हैं. इससे पूर्व दोनों पुलिस पदाधिकारी कांड्रा थाना में भी पदस्थापित थे. गौरतलब है कि इन पुलिस पदाधिकारियों द्वारा कार्य में लापरवाही बरती गई थी. जिसके बाद उनपर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए इन्हें निलंबित किया गया है. बताया जाता है कि पुलिस अधीक्षक द्वारा यह कार्रवाई 3 दिन पूर्व की गई है. बता दें कि हाल के दिनों में कार्य को लेकर कई पुलिस पदाधिकारियों पर गाज गिरी है. इसके अलावा कई अन्य पुलिस पदाधिकारी भी वरीय अधिकारियों के नजर पर हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *