Adityapur Police liquor den raid: शराब कारोबारी शिवा मंडल के ठिकाने पर छापा, भारी मात्रा में महुआ शराब किया नष्ट

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सपड़ा में शराब कारोबारी शिवा मंडल के अवैध शराब ठिकाने पर आदित्यपुर पुलिस ने छापामारी कर भारी मात्रा में अवैध देसी शराब नष्ट किया है।

ये भी पढ़े:- Adityapur :अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, धंधेबाज भी गिरफ्तार

नष्ट किया गया जावा महुआ शराब

अभियान के दौरान पुलिस ने यहां अवैध रूप से चल रहे देसी शराब ठिकाने पर छापामारी कर 6 ड्राम में रखे गए 14 सौ लीटर जावा महुआ शराब को नष्ट किया. कार्रवाई से पूर्व अवैध शराब भट्टी में काम कर रहे मजदूर भाग खड़े हुए. वही शराब माफिया शिव मंडल भी फरार है।
अभियान में आदित्यपुर थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार, राहुल सिंह, आरक्षी राघवेंद्र कुमार, नितीश पांडे आदि शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *