Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - Adityapur - Adityapur Purendra met  Deputy Commissioner: दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त से मिले पुरेन्द्र, सौंपा 11 सूत्री माँग पत्र
Adityapur

Adityapur Purendra met  Deputy Commissioner: दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त से मिले पुरेन्द्र, सौंपा 11 सूत्री माँग पत्र

By The News24 Live10/09/2025Updated:10/09/2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
IMG 20250910 WA0024
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

पूजा में अबाधित ट्रैफिक व्यवस्था,पार्किंग और दूकानों के स्थान हो चिन्हित : पुरेन्द्र

आदित्यपुर। दुर्गा पूजा का पर्व करीब आते ही आदित्यपुर-गम्हरिया क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने ज़िला उपायुक्त नितिश कुमार सिंह से मिकलर प्रशासन, नगर निगम व विभिन्न विभागों से संबंधित 11 सूत्री मांग रखी है, ताकि आगामी दुर्गा पूजा सफल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। समिति के अध्यक्ष पुरेद्र नारायण सिंह ने बताया कि अब पूजा प्रारंभ होने में महज 15 दिन शेष रह गए हैं और कई बड़े पूजा पंडालों का कार्य ज़ोरो पर है।पुरेन्द्र ने सुरक्षा व व्यवस्था से संबंधित मांगो को प्रमुखता से उठाया हैं।

ये भी पढ़ें:-Adityapur: आदित्यपुर के जन समस्याओं को दूर करने उपायुक्त से मिले पुरेंद्र

img 20250910 wa00271241287786039113572

शांति समिति की बैठक समय पर हो

पुरेन्द्र ने कहा कि थाना से लेकर जिला स्तर तक शांति समिति की बैठक एक माह पूर्व आयोजित होनी चाहिए थी। ताकि बैठक से निकले निर्णयों को पूजा से पहले ही सभी संबंधित विभागों को कार्यान्वित करने का अवसर मिले।

नगर निगम से सफाई और सड़क मरम्मती की माँग

आदित्यपुर नगर निगम से मांग की गई है कि पूजा शुरू होने से पहले व्यापक सफाई अभियान चलाया जाए, पंडालों तक जाने वाले मार्गों की मरम्मती की जाए और पूजा के दौरान प्रतिदिन सफाई कार्य सुनिश्चित किया जाए।

स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट लाइट चालू हों

समिति ने जेआरडीसीएल और जियाडा प्रशासन से कहा कि टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग की सभी बंद स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट लाइट को तत्काल दुरुस्त किया जाए। साथ ही पूर्व की तरह दुर्गा पूजा के दौरान जनरेटर से कनेक्शन दिया जाए ताकि बिजली बाधित न हो।

भीड़ प्रबंधन व ट्रैफिक व्यवस्था

पुरेद्र ने बताया कि क्षेत्र में कई बड़े पंडाल बनते हैं, जहां लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में प्रत्येक पंडाल में प्रवेश और निकास द्वार अलग-अलग बनाए जाएं, ताकि भीड़ प्रबंधन बेहतर हो और सड़कों पर जाम न लगे।

वॉच टावर, सुरक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं

समिति ने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि खरकई पुल के पास एमपी टावर के समीप वॉच टावर बनाया जाए और उसके पास मेडिकल टीम व एंबुलेंस की स्थायी तैनाती की जाए। आदित्यपुर और गम्हरिया स्वास्थ्य केंद्रों में 24×7 चिकित्सक दल मौजूद रहें। विसर्जन घाट तक पहुंच मार्ग की मरम्मती, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और हाइड्रा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए।

पार्किंग, बिजली और दमकल की व्यवस्था

पंडालों के आसपास पार्किंग स्थल और अस्थायी दुकानों के लिए अलग स्थान चिह्नित करने की मांग की गई है। समिति ने अबाधित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और भीड़भाड़ वाले पूजा पंडालो में दमकल की तैनाती करने पर भी बल दिया।

रात्रि गश्ती बढ़ाने पर जोर

समिति ने आदित्यपुर, गम्हरिया और आरआईटी थाना से आग्रह किया कि पूजा के दौरान रात में पुलिस गश्ती बढ़ाई जाए, ताकि लोग निश्चिंत होकर पूजा का आनंद उठा सकें और चोरी की घटनाओं पर रोक लगे।पुरेन्द्र ने उपायुक्त से मिलकर जिला प्रशासन से अपील की है कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए इन मांगों पर त्वरित कार्रवाई की जाए।

प्रतिनिधि मंडल में पुरेंद्र नरेंद्र नारायण सिंह के अलावे देव प्रकाश, मिथिलेश कुमार झा, प्रभास कुमार झा, अवधेश कुमार, राजेश्वर पंडित शामिल थेl

http://Adityapur compensation demand: खरकई नदी में डूबे कुंदन शुक्ला के परिवार को मिले सरकारी नौकरी व 20 लाख रुपए मुआवजा: पुरेन्द्र

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
#Adityapur #adityapur #Adityapur #adityapur news #Adityapur आदित्यपुर #saraikela-kharswan politics #आदित्यपुर सरायकेला adityapur news jharkhand पुरेन्द्र
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

Saraikela Villagers Protest: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना के विरोध में ग्रामीणों गोल बंद

08/12/2025

Adityapur JNFF 2025: झारखंड राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव का भव्य शुभारंभ,श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में सिनेमा और संस्कृति का संगम

08/12/2025

Adityapur Housing Board Crisis: डब्लू टाइप फ्लैट्स को ‘जर्जर’ बताकर विस्थापन के खिलाफ निवासियों ने मंत्री से लगाई गुहार

08/12/2025

LATEST UPDATE

Saraikela Villagers Protest: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना के विरोध में ग्रामीणों गोल बंद

08/12/2025

Adityapur JNFF 2025: झारखंड राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव का भव्य शुभारंभ,श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में सिनेमा और संस्कृति का संगम

08/12/2025

Adityapur Housing Board Crisis: डब्लू टाइप फ्लैट्स को ‘जर्जर’ बताकर विस्थापन के खिलाफ निवासियों ने मंत्री से लगाई गुहार

08/12/2025

असाध्य रोग समिति की बैठक में दो मरीजों के इलाज हेतु 7.42 लाख रुपये की मंजूरी जरूरतमंदों को अधिक लाभ देने के लिए सदर अस्पताल प्रवेश द्वार पर लगाए जाएं बैनर-फ्लेक्स : राजा राम गुप्ता

08/12/2025

Adityapur PMAY: प्रधानमंत्री आवास योजना 120 लाभुकों को 31 दिसंबर तक जमा करनी होगी एकमुश्त राशि

08/12/2025

Saraikela Gamharia News: रक्षा कुमारी और स्मिता दास ने राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में मारी बाजी, जीते गोल्ड मेडल

08/12/2025

आदित्यपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : आज़ाद मैदान को स्टेडियम में विकसित किया जाएगा – पुरेंद्र नारायण सिंह

07/12/2025

साइबर ठगी : चाईबासा पुलिस ने 16.92 लाख की ठगी मामले में दूसरे साइबर अपराधी को पाकुड़ से दबोचा

07/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d