Adityapur Railway Noc found: उपनगर आयुक्त पारुल सिंह के प्रयास से रेलवे ने दिया एनओसी, छतिग्रस्त पाइपलाइन काम होगा शुरू

Adityapur: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र शर्मा बस्ती के पास रेल लाइन किनारे छतिग्रस्त पेयजल पाइपलाइन निर्माण की बाधा को दूर कर लिया गया हैं।

रेल ट्रैक के नीचे से गुजरे क्षतिग्रस्त पाइपलाइन निर्माण का कार्य शनिवार को प्रारंभ किया जाएगा। शुक्रवार को मौके पर आदित्यपुर नगर निगम के उपनगर आयुक्त पारुल सिंह रेलवे के टेलिकॉम अधिकारी मनोज कुमार, लैंड डिपार्टमेंट के सतीश कुमार, आईओडब्ल्यू संजय गुप्ता , जुडको के मोहम्द शाहिद, जिंदल के किशन कुमार आदि मौजूद थे। आदित्यपुर नगर निगम रेलवे के जॉइंट इंस्पेक्शन के बाद सभी एजेंटीयों ने आपसी ताजमहल स्थापित कर कार्य प्रारंभ करने की योजना बनाई है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही मेजर छतिग्रस्त पाइपलाइन निर्माण को दुरुस्त कर जलापूर्ति सामान्य किया जाएगा।