Adityapur S-Type दुर्गा पूजा मैदान में राष्ट्रीय ध्वज को दी गई सलामी,भाजपा नेता बबलू सिंह के नेतृत्व में झंडोत्तोलन समारोह संपन्न, समाजसेवी मनोज सिंह ने फहराया तिरंगा

आदित्यपुर स्वतंत्रता दिवस

आदित्यपुर: S-Type दुर्गा पूजा मैदान में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया। भाजपा नेता बबलू सिंह के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस भव्य झंडोत्तोलन समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी मनोज सिंह ने विधिवत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।

आदित्यपुर में देशभक्ति का अनूठा संगम: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शहीद भगत सिंह फैंस क्लब ने अमर क्रांतिकारियों को किया याद; गंगोत्री नर्सिंग होम में सफाई कर्मी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया, जिससे समूचा मैदान देशभक्ति के नारों और ऊर्जा से गूंज उठा। सभी उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी देकर अमर शहीदों को नमन किया। समारोह के समापन पर उपस्थित लोगों के बीच पारंपरिक लड्डू और बच्चों में चॉकलेट का वितरण कर आजादी की खुशियां साझा की गईं।

​कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से नीरू सिंह, बिल्ला , गणेश कालिंदी, राकेश सिंह, ललन भैया, रंजन सिंह, टुनटुन, दिनेश, सुनील सिंह, अजय सिंह, संजय चाचरा, कमलेश सिंह, राजकुमार सिंह, अनिल सिंह, मोहन, किशन प्रधान, राजा घोष, चाचा चौधरी, अनिल चौधरी, अनिल सिंह, पाव सिंह, अमन कुमार, संजीव सिंह, भोला, संजीव, विनोद कुमार, देवेश महापात्र, केसरी कुमार, संजीव पांडे, डॉ. राजेश, संजय सिंह, डॉ. लक्ष्मण ठाकुर, अमितेश, पिंटू सिंह, राजू बंसल, ओम प्रकाश उर्फ सोनू खा, अनुराग, मुन्ना सिंह, शिवकुमार एवं नील रतन सहित सैकड़ों की संख्या में कॉलोनी वासियों की सक्रिय भागीदारी रही।

http://Adityapur: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस: ऑटो क्लस्टर और ‘एसिया’ भवन में हुआ ध्वजारोहण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *