चंदवा में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर और ऑटो की टक्कर में 6 लोगों की मौत की सूचना, कई घायल

चंदवा में कंटेनर और ऑटो की भीषण टक्कर

लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। चंदवा थाना क्षेत्र के डेढ़ टंगवा घाटी के पास कंटेनर और ऑटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

गम्हरिया: टाटा-कांड्रा मेन रोड पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दो युवकों की मौत

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार कई लोग कंटेनर के नीचे दब गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा पुलिस-प्रशासन को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलने के बाद चंदवा थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम घटनास्थल की ओर रवाना हुई। घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई शुरू की गई।

बताया जा रहा है कि हादसे में घायल कई लोगों की हालत गंभीर है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, मृतकों और घायलों की अंतिम संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

फिलहाल पुलिस और स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं। मृतकों की पहचान और घायलों से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है

http://Saraikela: राजनगर सड़क हादसा: NH-220 पर आपस में टकराए चार भारी वाहन, टक्कर के बाद आग का गोला बने वाहन, दो चालकों ने मौके पर ही दम तोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *