Adityapur Saldih Chhath Ghat: सालडीह छठ घाट कल तक बनकर होगा तैयार ,पूर्व उपमेयर ने भाजपा कार्यकर्ताओं साथ किया निरीक्षण

Adityapur: आदित्यपुर स्थित सालडीह नदी छठ घाट पर चाक- चौबंद व्यवस्था रहेगी, छठ घाट मरम्मत का कार्य शुक्रवार को पूरा कर लिया जाएगा. वहीं संध्या अर्ग से पूर्व छठ घाट पर तमाम सुविधाएं छठ व्रतियो को उपलब्ध होगी, इसे लेकर पूर्व उपमेयर अमित सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ छठ घाट का निरीक्षण किया।

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर आदित्यपुर के सालडीह छठ घाट में तीन अलग-अलग स्थान पर छठ व्रतीयो के लिए भगवान भास्कर के आराधना को लेकर घाट का निर्माण कराया जाएगा. इस घाट पर 25 हज़ार से भी अधिक श्रद्धालु प्रतिवर्ष छठ पूजा मनाने जुटते हैं, हालांकि छठ घाट पर मरम्मत कार्य अधूरा है, गुरुवार को आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व उप मेयर अमित सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर छठ घाट का निरीक्षण किया, मौके पर नगर निगम के अधिकारियों से छठ घाट पर मार्ग निर्माण ,साफ-सफाई ,प्रकाश आदि की व्यवस्था करने संबंधित मांग की गई. जिस पर निगम के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा शुक्रवार को सभी मरम्मत कार्य साफ-सफाई समेत मार्ग निर्माण पूरा किए जाने का आश्वासन दिया गया. वहीं सालडीह छठ घाट पर महापर्व के दौरान शिविर भी लगाए जाएंगे, जहां लोगों को नि:शुल्क पूजन सामग्री ,दूध आदि उपलब्ध होगा. इस मौके पर पूर्व उपमेयर के अलावा, भाजपा नेता देवेश महापात्र ,पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी झा, बरजोराम हांसदा, गणेश कालिंदी , गुरजीत सिंह आदि मौजूद रहे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत