Adityapur snatching: सरेआम महिला से चेन छिनतई, पुलिस जुटी जाँच में

Adityapur : आरआइटी थाना क्षेत्र में एक बार फिर बदमाशों ने सोमवार की रात 7.45 बजे शशि देवी नामक महिला का चेन छिनतई कर फरार हो गया। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी मोटरसाईकिल पर सवार थे। वे अपने मकान संख्या एलआईजी 210 से बाहर निकली थी कि अचानक पीछे से आया एक बदमाश चेन स्नैचिंग कर भाग गया।

जबतक वो शोर मचाती आरोपी फरार हो गया। घटना को अंजाम देने दो बदमाश आये थे, जिसमें एक मोटरसाईकिल पर सवार था, दुसरा चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया फिर मोटरसाईकिल पर बैठ फरार हो गया। इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर आरआइटी थाना पुलिस पहुंची और जांच कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फूटेज के माध्यम से आरोपी की तालाश में जुट गयी है।

संगठित गिरोह नहीं, क्षेत्रवार है सक्रिय

पुलिस की मानें तो चेन और मोबाइल झपटने वाला ऐसा कोई संगठित गिरोह नहीं है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बदमाश सक्रिय है। बीते 12 अक्टूबर को एक महिला से हुई चेन छिनतई में आरोपी की पहचान भी हो चुकी है। पुलिस ने राजनगर थाना क्षेत्र में उसे पकड़ने के लिए दबिश भी दी। लेकिन उल्टे विरोध का सामना कर पुलिस को लौटना पड़ा।हाल के दिनों में चेन स्नेचिंग की सबसे अधिक घटना सुबह छह से नौ और अंधेरा होने पर हुई है। जहां 12 अक्टूबर को बदमाश 7 बजे सुबह महिला से चेन छिनतई किया। इसके बाद 27 अक्टूबर को 8 बजे रात में मार्ग संख्या 14 में चेन स्नैचिंग की घटना घटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *