Adityapur Student Death: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 9 वर्षीय छात्र की मौत

Adityapur: आदित्यपुर थाना अंतर्गत पान दुकान चौक के पास मंगलवार दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार रूपेश पांडे और उसका 9 वर्षीय पुत्र पवन पांडे गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने पवन को मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़ें :- Adityapur accident: अनियंत्रित होकर पिकअप वैन पलटा आधा दर्जन यात्री हुए घायल

रूपेश पांडे जुगसलाई में रहते है और पार्वती घाट में महापात्र का काम करते है. वहीं पवन जुगसलाई गुरुद्वारा स्कूल में कक्षा एक का छात्र था. रूपेश ने बताया कि सोमवार को उनका मोबाइल गुम हो गया था जिसकी शिकायत करने वे आदित्यपुर थाना जा रहे थे. इसी दौरान बेटे पवन ने भी चलने की जिद की. पवन को लेकर वे आदित्यपुर थाना जा रहे थे तभी रास्ते में पान दुकान चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हे टक्कर मार दी.

http://पश्चिम सिंहभूम के दो खिलाड़ियों को झारखंड टीम में किया गया शामिल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में मृतक हिमांशु के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, कहा पुलिस की मौजूदगी में हमला, झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार: भाजपा