Adityapur  Suspicious death: 22 वर्षीय युवक की संदेहास्पद मौत; हत्या या आत्महत्या पर पुलिस की छानबीन जारी

Adityapur:आदित्यपुर थाना अंतर्गत सालडीह बस्ती में बस्ती निवासी 22 वर्षीय युवक बजरंग लहरी का शव बिजली के खंभे के सहारे लटकता हुए पाया गया।

जिसमें युवक के शव का पैर जमीन से सटा हुआ रहा। और मृत युवक पैरों में चप्पल पहना हुआ था। पुलिस द्वारा शव को बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेजा गया। वही मामले के संदेहास्पद स्थिति को देखते हुए पुलिस मामले को हत्या या आत्महत्या दोनों ही दृष्टि से देखते हुए छानबीन कर रही है। बरामद किए गए शव के हालात को ऑन द स्पॉट देखते हुए कयास भी लगाया जा रहा है कि संभवत: युवक की कहीं और हत्या कर आत्महत्या प्रोजेक्ट करने का प्रयास किया गया है। बहरहाल शुक्रवार को सरायकेला के सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में मृत युवक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

Share करें

✓ Link copy हो गया!