Adityapur SVEEP Activity: वोट करेगा सरायकेला-खरसावां ’13 नवंबर” को नारे के साथ दीपों की सजी माला, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Adityapur:सरायकेला-खरसावां जिले में आगामी 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप एक्टिविटी के तहत आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में गुरुवार देर शाम मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ये भी पढ़े:- सरायकेला में मतदाता जागरूकता के तहत वॉक -ए -थॉन का आयोजन

गम्हरिया प्रखंड ,बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी दुर्गेश नंदिनी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता स्वीप एक्टिविटी के तहत फुटबॉल मैदान में आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं ने दीपों की माला सजाकर मतदाता जागरूकता अभियान का संदेश दिया। कार्यक्रम में गम्हरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी, अंचल अधिकारी अरविंद कुमार बेदीया, मनमोहन सिंह, रवि कुमार शामिल हुए। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी ने लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक किया। मौके पर मौजूद सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी ने बताया कि स्वीप एक्टिविटी के तहत सीडीपीओ कार्यालय द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *