Adityapur Swadeshi Mela 2026 :आदित्यपुर में ‘स्वदेशी मेला 6 फरवरी से, विवरणीका का हुआ विमोचन

आदित्यपुर: स्वदेशी जागरण मंच और स्वदेशी विकास परिषद के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाले ‘स्वदेशी मेला 2026’ की तैयारियां तेज हो गई हैं। आदित्यपुर स्थित फुटबॉल मैदान में आगामी 6 फरवरी से 15 फरवरी तक चलने वाले इस मेले की विवरणीका (ब्रोशर) का विमोचन आशियाना क्लब हाउस में संपन्न हुआ।

ये भी पढ़ें:- Saraikela Swadeshi Jagran Manch: ‘आत्मनिर्भर भारत का आधार है स्वदेशी’ — गम्हरिया सम्मेलन में बोले बन्दे शंकर सिंह, जिला कमिटी का हुआ विस्तार

यह कार्यक्रम जिला संयोजक अजीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर नगर निगम की उप नगर आयुक्त पारुल सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सरायकेला जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनमोहन सिंह सम्मिलित हुए। उप नगर आयुक्त ने लोगों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आग्रह किया, वहीं मनमोहन सिंह ने मीडिया के माध्यम से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

​मेले में केवल व्यापार नहीं, बल्कि भारतीय परंपराओं का संगम दिखेगा। इसमें लघु उद्योग, हस्तशिल्प और सहकारी क्षेत्रों के स्टॉल होंगे। साथ ही योग प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन, नुक्कड़ नाटक, छऊ नृत्य, भजन संध्या और झूमर जैसे भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। स्टॉल बुकिंग के लिए इच्छुक भारतीय उत्पादक CBMD कार्यालय, K रोड बिष्टुपुर में संपर्क कर सकते हैं।

कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय पर्यावरण प्रमुख बंदे शंकर राष्ट्रीय परिषद सदस्य मनोज सिंह, और CBMD झारखंड-बिहार की प्रमुख मंजू ठाकुर ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का विषय प्रवेश पंकज सिंह ने किया, मंच संचालन अमित मिश्रा द्वारा किया गया और धन्यवाद ज्ञापन अजीत सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व वार्ड पार्षद पदमा विश्वास, रश्मि साहू, प्रमोद अग्रवाल, हरिशंकर शाह, आनंद साह, अनिमेष कुमार, धर्मेंद्र तिवारी, राजेश झा, नंदकिशोर चौधरी, राकेश झा, किरनजीत कौर, प्रमोद पांडे, और प्रकाश कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर न्यूज़

Adityapur Pran Pratishtha: आदित्यपुर: प्लेटिना सिटी के शिव मंदिर इंद्रलोक में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, नगर भ्रमण के साथ गूँजे जयकारे ​7 मार्च को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, 9 को होगा विशाल भंडारा; श्रद्धालुओं में भारी उत्साह