Adityapur MSME Defense Conclave : डिफेंस कॉन्क्लेव: ऑटोमोबाइल के बाद अब रक्षा क्षेत्र में भी दिखेगी आदित्यपुर की धमक: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ , आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुरू हुआ दो दिवसीय डिफेंस एक्सपो

आदित्यपुर: भारत को रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय लघु उद्योगों को सेना की जरूरतों से जोड़ने के लिए शुक्रवार को ‘एमएसएमई डिफेंस कॉन्क्लेव-2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। आदित्यपुर ऑटो कलस्टर में आयोजित इस दो दिवसीय समागम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दीप प्रज्वलित कर किया।

ये भी पढ़े:- Adityapur MSME Defence Conclave 2026 : झारखंड के उद्योगों को मिलेगी रक्षा क्षेत्र में नई पहचान, आदित्यपुर में आयोजित होगा दो दिवसीय एमएसएमई डिफेंस कॉन्क्लेव, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ होंगे शामिल

डिफेंस कॉन्क्लेवझारखंड में अपनी तरह का यह पहला राज्य स्तरीय रक्षा सम्मेलन है, समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में भारत की ‘इंडस्ट्रियल कैपिटल’ बनने की पूरी क्षमता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जमशेदपुर अब केवल टाटा मोटर्स या ऑटोमोबाइल हब तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे रक्षा उपकरणों का मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में भारत दुनिया के 92 से अधिक देशों को रक्षा उपकरण निर्यात कर रहा है और पिछले 8 वर्षों में स्टार्टअप्स की संख्या 800 से बढ़कर 2 लाख 9 हजार हो गई है, जिसमें भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर है। इस वित्त वर्ष में रक्षा बजट 2 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जिसका सीधा लाभ स्थानीय उद्योगों को मिल सकता है।

डिफेंस कॉन्क्लेव
​आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एसिया) के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल ने कहा कि आदित्यपुर के उद्योगों की पहचान अब ऑटोमोबाइल के साथ-साथ रक्षा उत्पादों के लिए भी होगी। उन्होंने बताया कि इस कॉन्क्लेव में लगभग 500 उद्योगों को आमंत्रित किया गया है ताकि वे रक्षा क्षेत्र की बारीकियों को समझ सकें। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मानव केडिया ने इस अवसर पर आदित्यपुर-जमशेदपुर क्षेत्र में एक समर्पित ‘डिफेंस केंद्र’ की स्थापना की मांग रखी।
​जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन ने बताया कि 5000 एकड़ में फैले इस औद्योगिक क्षेत्र की 1500 इकाइयां और 50 हजार से अधिक श्रमिक देश की रक्षा आपूर्ति श्रृंखला में मील का पत्थर साबित हो सकते हैं। कॉन्क्लेव में डीआरडीओ, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL), और महिंद्रा डिफेंस जैसी बड़ी इकाइयों के साथ-साथ 62 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। प्रदर्शनी के साथ-साथ सेमिनार, बी2बी (B2B) मीटिंग्स और पैनल चर्चाओं के जरिए उद्यमियों को रेलवे और ऑटोमोबाइल सेक्टर से रक्षा क्षेत्र में स्विच करने के गुर सिखाए जा रहे हैं।एमएसएमई डिफेंस कॉन्क्लेव में पूर्व एयर चीफ मार्शल अरूप राहा, भारत चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष नरेश पचीसिया,एसिया के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल, जियाड़ा के रिजिनल डायरेक्टर प्रेम रंजन,सिंहभूम चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मानव केडिया, डिफेंस के प्रोडक्शन डिप्टी डायरेक्टर जेनरल सुशील कुमार सतपुते, लघु उधोग भारती के सरायकेला ज़िल अध्यक्ष बिनोद शर्मा, एसिया महासचिव प्रवीण गुटगुटिया आदि मौजूद रहे।

http://Ashok Kumar Jain District Knockout Cricket Tournament 2025-26 : अशोक कुमार जैन जिला नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 विमलेश नाग के शतक से फ्रेंड्स क्लब चाईबासा की शानदार जीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *