Adityapur Theft : आदित्यपुर थाना के बाद थाना से सटे सुवर्णरेखा परियोजना में बाइक चुराते रंगे हाथों धराया चोर

आदित्यपुर: थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है. प्रतिदिन हो रही चोरी की घटनाओं से लोग आक्रोशित हैं. जबकि पुलिस अपराधियों को पकड़ने विधि व्यवस्था बनाए रखने की लकीर पीट रही है.
चोरी का ताजा मामला शुक्रवार दोपहर का है जहां थाना से सटे सुवर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के चांडिल कंपलेक्स के पार्किंग मे रखें बाइक और हेलमेट को चुराने का प्रयास करते एक चोर को कर्मचारियों ने रंगे हाथों धर दबोचा। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर तकरीबन 3:30 बजे स्वर्णरेखा परियोजना परिसर के पार्किंग में खड़े एक बाइक को मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों द्वारा चुराए जाने का प्रयास किया जा रहा था। तभी कर्मचारियों की नजर इन पर पड़ी और कर्मचारियों ने एक चोर को धर दबोचा। जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। इन चोरों के पास से एक बाइक भी बरामद की गई है। जो संभवत चोरी की हो सकती है। मामले की जानकारी परियोजना के कर्मचारियों ने आदित्यपुर पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची आदित्यपुर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। बताया जाता है पकड़ाया युवक आदित्यपुर के बनतानगर का रहने वाला है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *