Adityapur: ​आदित्यपुर में पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर बनेगा भव्य जन्माष्टमी पंडाल, 10 दिनों तक सजेगा मेला ​अग्रदूत संघ द्वारा भूमि पूजन संपन्न

जगन्नाथ मंदिर थीम पंडाल

​आदित्यपुर। आदित्यपुर स्थित सालडीह बस्ती, आशियाना रोड में इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा महोत्सव भव्य स्तर पर मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन समिति अग्रदूत संघ द्वारा आयोजित होने वाले इस महोत्सव के लिए भूमि पूजन का कार्य संपन्न हो गया है। इस बार पूजा पंडाल को उड़ीसा के विश्व प्रसिद्ध पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर का स्वरूप दिया जा रहा है।

​समिति के अध्यक्ष सपन कुमार दास, अजय महतो एवं पिंटू कुमार ने बताया कि पंडाल के भीतर श्रद्धालुओं के लिए कई जीवंत और मनमोहक झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी। इनमें पुरी का जगन्नाथ रथ खींचने का दृश्य, मीराबाई का कृष्ण भक्ति में लीन रूप, समुद्र मंथन और श्रीकृष्ण-राधा की विविध लीलाएं प्रमुख होंगी। 3 सितंबर को पंडाल का उद्घाटन होगा, जिसके बाद 4 से 14 सितंबर तक 10 दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा।

जगन्नाथ मंदिर थीम पंडाल
​आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य

​संरक्षक: भागवत महतो
​अध्यक्ष: सपन कुमार दास, अजय महतो (भंडारी), पिंटू कुमार (काली), अमन सिंह
​सचिव: कौशल लाहरी (मुंकु), संजय गोराई, अक्षय कुमार, चंदन दास, सोहन मोहंती, रोबिन सिंह मुंडा
​कोषाध्यक्ष: पवन महतो, बाबू चंद प्रजापति, सुभम दास, सम्राट गोराई, सत्यजीत कुमार (मंतु)
​गाइड बोर्ड: दैतारी मुखी, सुभाष चंद्र गोराई, बब्लू कुमार, गोपाल चंद गोराई, रतन सोनकर, श्म्रुपद प्रधान, पी. के. दास, आनंद मुखर्जी, रंजीत नायक, पुतकर केराई, राजेश शाह, चंदन मोइत्रा
​मीडिया प्रभारी: अजय महतो (भंडारी)
​महिला संचालन समिति: नीलपद्मा बिस्वास, पंचमी कर्मकार, सुनिता लेयांगी, रुमनी गोप
​सक्रिय सदस्य: प्रियांशु तिवारी, राजू गोराई, बप्पी शॉ, राहुल नायक, पोबित गोराई, शामोन, राजू कुमार, परमेश्वर गोराई

जगन्नाथ मंदिर थीम पंडाल

​अग्रदूत संघ ने समस्त क्षेत्रवासियों से इस धार्मिक उत्सव व मेले में सपरिवार शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *