Adityapur UDGAM Marathon Race: सामाजिक संस्था “उद्गम” महारक्तदान शिविर को लेकर मैराथन दौड़ आयोजित

Adityapur: सरायकेला जिले की सामाजिक संस्था उद्गम द्वारा बुधवार सुबह आदित्यपुर ट्रांसपोर्ट कॉलोनी से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. गुरुवार 25 जुलाई को आयोजित महा रक्तदान शिविर को लेकर मैराथन दौड़ के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।

ये भी पढ़ें: Adityapur Bjp Office Opening: भाजपा चुनावी कार्यालय उद्घाटन पर बोली गीता कोड़ा जनता की चाहत है मोदी

मैराथन दौड़ में शामिल संरक्षक अमित सिंह व अन्य खिलाड़ी
बुधवार सुबह आदित्यपुर ट्रांसपोर्ट कॉलोनी से प्रारंभ हुआ मैराथन दौड़ आदित्यपुर पान दुकान चौक होते हुए एस टाइप दुर्गा पूजा मैदान में संपन्न हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी युवक-युवतियां शामिल हुई. मैराथन दौड़ आयोजन का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूक करने के साथ लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता लाना भी रहा .इस मौके पर उद्गम के संरक्षक निवर्तमान डिप्टी मेयर अमित सिंह बॉबी, कृष्ण मुरारी झा, रंजन दास, मंजू ठाकुर, प्रकाश मेहता, भंडारी महतो, हेमंत ,अनिल,अजय शर्मा, शनि कुमार, बाबूराव ,विदुल ,बाबूलाल, अजय कुमार समेत खिलाड़ियों में श्वेता ,प्रियंका, प्राची ,सौम्या, अनु ,चंद्रशेखर ,सनी सिंह, रमेश यादव ,धनंजय, प्रमोद सिंह आदि शामिल रहे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *