Adityapur woman assaulted: महिला से मारपीट कर स्कूटी किया छिनतई, पुलिस जुटी जांच में

Adityapur: आरआइटी थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे कॉलोनी की रहनेवाली राधिका राम नामक महिला ने बागबेड़ा के रहनेवाले राधेश्याम और उनकी पत्नी पर केस वापस लेने की धमकी देते हुए स्कूटी की छिनतई का आरोप लगाया है। 
मामले को लेकर पीड़िता ने आरआइटी थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवाया है। जिसमें बताया कि आरोपी के खिलाफ उसने एससी/एसटी एक्ट के तहत सरायकेला न्यायालय में केस दर्ज करवाया है। उसी केस को उठाने की धमकी ते हुए सोमवार को उसके रेलवे कॉलोनी स्थित मकान राधेश्याम और उसकी पत्नी रेखा देवी व एक अन्य व्यक्ति के साथ पहुंचे और गाली-ग्लौज करते हुए धमकी दिया। इसके बाद घर का स्कूटी उठाकर जाने लगा। विरोध करने पर धक्का मार गिरा दिया। इसके बाद केस नहीं उठाने की स्थिति में अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए चले गये। पुलिस शिकायत के आलोक में जांच कर रही है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur आदित्यपुर में न्यू हाउसिंग कॉलोनी सेक्टर 7 शिवकाली मंदिर परिसर में स्थापित होगा भव्य शिव मंदिर, तैयारियां शुरू, अगले दो वर्षों में मां काली के साथ भगवान शिव के भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु