बस चालकों के खिलाफ आदिवासी यंगस्टर यूनिटी ने किया विरोध प्रदर्शन, कहा- बसों की तेज रफ्तार से जा चुकी है कई लोगों की जान

Chaibasa:- चाईबासा के बस स्टैंड में आदिवासी यंगस्टर्स यूनिटी के तत्वाधान में लगातार हो रहे सड़क दुर्घटना को लेकर बस एसोसिएशन बस संचालक बस चालकों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया.

 

आदिवासी यंगस्टर यूनिटी के सदस्यों ने बताया कि आए दिन बस चालकों की लापरवाही के कारण यात्रियों और राहगीरों की जान जा रही है. कल तेलाई में भी बस पलटने की घटना प्रकाश में आई. इन सभी मामलों से आक्रोशित होकर आज संगठनों ने विरोध प्रदर्शन के माध्यम से जिला परिवहन पदाधिकारी को अवगत करा कर लापरवाह चालकों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. साथ ही साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग रखी. मौके पर रेयांस सामड, रमेश जेराई, हीरामणि देवगम, सुशीला बोदरा, अमित होनहागा, आशीष कुदादा, दुलुरम कुंकल, कालीचरण सवैया, आदि उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *