Adiyapur attack on social worker: घर के पास जुआ खेलने से मना किया तो सामाजिक कार्यकर्ता पर किया जानलेवा हमला, आचार संहिता में भी अवैध जुआ का खेल जारी

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझीटोला बस्ती में रविवार रात घर के पास जुआ खेलने से मना करने पर जुआड़ियों ने सामाजिक कार्यकर्ता पर हमला कर दिया जिससे वे घायल हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझीटोला निवासी सामाजिक संस्था शनिदेव भक्त मंडली के मुख्य संरक्षक देवव्रत घोष उर्फ देबू घोष पर बस्ती के ही कुछ युवकों ने उस वक्त हमला कर दिया जब उन्होंने जुआ खेलने से मना किया। इस संबंध में देवव्रत घोष ने बताया कि जुआरी उनके घर के पास सड़क पर ही बैठकर जुआ खेल रहे थे। जिसका इन्होंने विरोध किया तो एकजुट होकर सभी ने इन पर हमला कर मारपीट किया। जिसमें ये घायल हो गए। इन्होंने आदित्यपुर थाना पीसीआर वैन को भी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर थाना पीसीआर गाड़ी भी पहुंची। घटना के संबंध में देवव्रत घोष ने बताया कि मामले को लेकर ये आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत करेंगे।

पूर्व में पत्नी -बेटी के साथ की थी छेड़खानी

देवव्रत घोष ने बताया कि पूर्व में भी स्थानीय युवक जुआ खेलते थे. जिसका इन्होंने विरोध कर बंद कराया था .जिसके बाद इन युवकों ने उनकी पत्नी और बेटी के साथ भी छेड़खानी की थी। इधर विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है। बावजूद इसके कई स्थानों पर जुआ जैसे अवैध काम चल रहे हैं। जहां कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन