AISMJWA ने बीमा के लिए मुख्यमंत्री को दिया प्रतीक चिह्न और आभार पत्र, पेंशन, आवास, पत्रकार सुरक्षा कानून समेत सीएम को 7 सूत्री मांग पत्र सौंपा

Ranchi :- ऑल इंडिया स्माॅल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (AISMJWA) के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पत्रकार बीमा योजना के विधानसभा में पारित होने पर आभार पत्र सौंपा गया. इसके साथ ही आभार पत्र के साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रतीक चिन्ह भी दिया गया.

उपरोक्त जानकारी देते हुए एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव शैलेंद्र जयसवाल बंटी ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री को बीमा योजना के लिए आभार प्रकट किया गया है. उन्होने बताया कि AISMJWA के विभिन्न जिलों से 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रदेश प्रभारी प्रीतम भाटिया और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र ज्योतिषी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को 7 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया है. मांग पत्र में राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून, पेंशन, आवास, एक्रीडिटेशन, सभी जिलों में प्रेस क्लब का निर्माण,टोलब्रिज से पत्रकारों के वाहनों को निःशुल्क प्रवेश और कोरोनाकाल में 70 पत्रकार साथियों के आश्रितों को 10 लाख मुआवजा एवं सरकारी नौकरी की मांग की गई है.मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए एसोसिएशन के बिहार, झारखंड और बंगाल प्रभारी प्रीतम भाटिया ने मुख्यमंत्री से कहा कि जिस तरह से राज्य में पत्रकारों को पहली बार बीमा मिला और मीडिया संवाद की शुरुआत हुई थी उसी तरह दूसरी बार भी बीमा की शुरुआत हुई है तो मीडिया संवाद की शुरुआत भी होनी चाहिए. जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि जल्द ही इस पर निर्णय लेंगे.

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र ज्योतिषी ने कहा कि जिस तरह से एसोसिएशन दिन-रात पत्रकारों की लड़ाई लड़ रहा है और मुख्यमंत्री से मिला है. उसी तरह आने वाले दिनों में हम केंद्रीय मंत्रियों से भी मिलकर पत्रकारों के हित की मांग रखते रहेंगे जैसा कि पहले भी एसोसिएशन द्वारा किया गया.

वही मौके पर एसोसिएशन के प्रदेश सलाहकार गणेश मिश्रा ने बिहार ऑब्जर्वर हिंदी दैनिक अखबार की प्रति मुख्यमंत्री के हाथों में देते हुए कहा कि राज्य में छोटे और मझोले पत्र-पत्रिका और पोर्टल को प्राथमिकता के साथ विज्ञापन की पहल होनी चाहिए.
इस अवसर पर एसोसिएशन द्वारा राज्य की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री जोबा मांझी, पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर, विधायक सुखराम उरांव, समीर महंती और संजीव सरदार का भी आभार व्यक्त किया गया. बताते चलें कि सभी विधायकों ने एसोसिएशन की मांग पर कोरोना काल में पत्रकार बीमा योजना और पेंशन को लेकर मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा था.

ज्ञापन सौंपने वालों की टीम में मुख्य रूप से एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद सईद, प्रदेश तकनीकी सलाहकार नागेंद्र कुमार, कोल्हान महासचिव अजय महतो, मनोज शर्मा, अभिमन्यु प्रसाद उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मजदूरों के शोषण और पुलिसिया दमन के विरोध

Adityapur Labor Protest: NCR में मजदूर आंदोलन की धमक: दमन के खिलाफ टाटा कांड्रा मार्ग पर गरजी इंडस्ट्रियल मजदूर यूनियन,12 घंटे काम और कम वेतन के खिलाफ मजदूरों का हल्लाबोल; CITU ने किया राष्ट्रव्यापी एकजुटता का आह्वान