अंकिता की हत्या मानवता पर कलंक सभ्य समाज में हत्या जैसे जघन्य अपराध की कोई जगह नहीं- गीता कोड़ा

Dumka:- दुमका की अंकिता की हत्या की ख़बर पर शोकाकुल परिवार एवं परिजनों से मिलने उनके गांव दुमका जिला का जरुवाडीह पहुंची सांसद सह झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा. वस्तु स्थिति से अवगत हुईं, परिजनों से मिलकर, उन्हें हौसला एवं सुरक्षा का आश्वासन दिया.
गीता कोड़ा ने कहा कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दिलाने के लिए सरकार का प्रयास रहेगा, दोषियों को किसी हाल में बख्सा नहीं जाएगा। दोषियों को फांसी कि सज़ा मिलनी चाहिए। माननीय सांसद ने कहा कि वह खुद बेटियों की मां है ऐसे मैं एक महिला होने के नाते भी सरकार से मांग करती हूं कि दोषियों को फास्टट्रैक न्यायालय के द्वारा त्वरित फांसी की सजा दी जाए, साथ ही परिवार की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेवारी जिला प्रशासन को लेनी चाहिए,

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *