विस क्षेत्रों में बीएलए की नियुक्ति करें राजनीतिक दल : निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी

चाईबासा : निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी क्रमशः चाईबासा, मझगांव तथा मनोहरपुर की अध्यक्षता में मंगलवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई. बैठक में बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति को लेकर चर्चा की गई.

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक दलों को बूथ स्तर पर एजेंट नियुक्त करने की अनुमति दी गयी है. उन्होंने कहा कि ये एजेंट मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने व संशोधन कार्यों में सहयोग करेंगे और संबंधित बूथ स्तर के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करेंगे प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए राजनीतिक दलों को अपने अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से बीएलए की नियुक्ति करनी होगी.

इसके लिए आयोग द्वारा निर्धारित प्रपत्र बीएलए- 2 का प्रयोग अनिवार्य होगा, जिस पर अधिकृत व्यक्ति के मूल हस्ताक्षर आवश्यक होंगे, जिनके लिए बीएलए की नियुक्ति जरूरी है. उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया.

बैठक में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी मझगांव सह उपर उपायुक्त प्रवीण केरकेट्टा, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी मझगांव सह भू-अर्जन पदाधिकारी लिली एनोला लकड़ा, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी चाईबासा सह अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो की अनुपस्थिति में अंचलाधिकारी सदर उपेन्द्र कुमार, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में कांग्रेस से त्रिशानु राय, झामुमो से ईकबाल अहमद, भाजपा से रंजन प्रसाद, राजद से मो.अलताब, बसपा से जेम्स हेम्ब्रम मौजूद थे.                                                                                                                                http://रोट्रैक्ट क्लब ऑफ चाईबासा का अधिष्ठापन समारोह संपन्न, विनय लोधा ने अध्यक्ष एवं केशव दोदराजका ने सचिव पद की शपथ ली

Share करें

✓ Link copy हो गया!
प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत