उग्रवादियों से लोहा लेने वाले एएसआई अर्जुन कुमार सिंह को मिला वीरता पुरस्कार

 

 

Chaibasa :- एएसआई अर्जुन सिंह को राज्यपाल द्वारा वीरता पुरस्कार देकर सम्मनित किया गया. 

 

घटना के संबंध में बताया गया कि पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर थाना के सौदे कैंप गाँव बांदू टोला झरियागढ़ के पहाड़ से उतरने के कर्म में नक्सलियों व सुरक्षा बलों के बीच भीषण गोलीबारी हुई. यह गोलीबारी नक्सलियों के द्वारा पहले ही अंधाधुंध कर दी गई थीं. जहां करीब 20 की संख्या मे नक्सली मौजूद थे. इस गोलीबारी में दो नक्सली ढेर हो गए थे. जिनमे से एक एरिया कमांडर थे और एक महिला नक्सली थी. 

 

ज्ञात हो की यह घटना 2017 में घटित हुई थी. जहाँ एएसआई अर्जुन कुमार सिंह व सीआरपीएफ के द्वारा ऑपरेशन को अंजाम दिया गया था. इसी कार्य के लिए एएसआई अर्जुन सिंह को राज्यपाल दवारा वीरता पुरस्कार देकर सम्मनित किया गया. इस कार्य के लिए दो लोगो को सराहनीय कार्य के लिए भी सम्मनित किया जा चूका है. वही दूसरी तरफ सीआरपीएफ को भी सरहनीय कार्य के लिए सम्मनित किया जा चूका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *