Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - Bokaro - बोकारो में बड़ा हादसा : HSCL की चार मंजिला इमारत का पिछला हिस्सा ढहा, लोगों में दहशत
Bokaro

बोकारो में बड़ा हादसा : HSCL की चार मंजिला इमारत का पिछला हिस्सा ढहा, लोगों में दहशत

By The News24 Live11/10/2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
IMG 20251011 210434
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Bokaro (बोकारो) : बोकारो शहर के सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 1बी में शुक्रवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। HSCL (हिंदुस्तान स्टील कंस्ट्रक्शन लिमिटेड) की चार तल्ला आवासीय इमारत का पिछला हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन कई परिवार बाल-बाल बच गए। इमारत का बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया है और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

IMG 20251011 210452
बिल्डिंग का मालवा

बोकारो : दिनदहाड़े अपराधियों ने शंकर रवानी को गोलियों से छलनी कर दिया हत्या

जानकारी के अनुसार, यह इमारत सेक्टर 1बी के मकान संख्या 351 से 366 के बीच स्थित है। शुक्रवार की शाम अचानक जोरदार आवाज के साथ बिल्डिंग का पिछला हिस्सा ढह गया। घटना के वक्त कई लोग घरों में मौजूद थे, लेकिन किसी तरह समय रहते बाहर निकल आए। मलबे में घरों का सामान दब गया है। कुछ लोगों ने डर के कारण घरों में वापस न जाने का निर्णय लिया और पेड़ों के नीचे रात गुजारने की तैयारी कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेर लिया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने इमारत में प्रवेश पर रोक लगा दी है। स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे मलबे के पास न जाएं, क्योंकि गिरने का खतरा अभी भी बरकरार है।

IMG 20251011 210505
ढह गई इमारत

बताया जा रहा है कि यह इमारत काफी पुरानी थी और लंबे समय से जर्जर अवस्था में थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार इस भवन की मरम्मत की मांग की गई थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। अब हादसे के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। कई स्थानीय नेता और सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने नगर निगम और भवन निर्माण विभाग को सूचित कर दिया है। इंजीनियरों की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि भवन का बाकी हिस्सा भी खतरे में तो नहीं है। फिलहाल आसपास के अन्य मकानों को खाली करने का निर्देश दिया गया है।

लोगों का कहना है कि अगर हादसा दिन के समय होता, तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। फिलहाल राहत की बात यह है कि सभी लोग सुरक्षित हैं। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों के लिए अस्थायी व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है।

http://Naxal BiG Breaking: बोकारो में लुगू पहाड़ की तलहटी में सुरक्षा बलों के साथ भीषण मुठभेड़ में छह नक्सली ढेर, गोलीबारी अब भी जारी, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
#BokaroCityThana #BokaroNews #BuildingCollapse #HSCL #JharkhandNews #RescueOperation Accident
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

आदित्यपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : आज़ाद मैदान को स्टेडियम में विकसित किया जाएगा – पुरेंद्र नारायण सिंह

07/12/2025

साइबर ठगी : चाईबासा पुलिस ने 16.92 लाख की ठगी मामले में दूसरे साइबर अपराधी को पाकुड़ से दबोचा

07/12/2025

Saraikela Swadeshi Jagran Manch: ‘आत्मनिर्भर भारत का आधार है स्वदेशी’ — गम्हरिया सम्मेलन में बोले बन्दे शंकर सिंह, जिला कमिटी का हुआ विस्तार

07/12/2025

LATEST UPDATE

आदित्यपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : आज़ाद मैदान को स्टेडियम में विकसित किया जाएगा – पुरेंद्र नारायण सिंह

07/12/2025

साइबर ठगी : चाईबासा पुलिस ने 16.92 लाख की ठगी मामले में दूसरे साइबर अपराधी को पाकुड़ से दबोचा

07/12/2025

Saraikela Swadeshi Jagran Manch: ‘आत्मनिर्भर भारत का आधार है स्वदेशी’ — गम्हरिया सम्मेलन में बोले बन्दे शंकर सिंह, जिला कमिटी का हुआ विस्तार

07/12/2025

Gamharia Blood Donation: झारखंड जीवन ज्योति फाउंडेशन का 7वां रक्तदान शिविर आयोजित, रक्तदाताओं का दिखा उत्साह

07/12/2025

Adityapur Shaurya Diwas 2025 सरायकेला: विहिप ने धूमधाम से मनाया ‘शौर्य दिवस’, आदित्यपुर में कार सेवकों को किया गया सम्मानित

06/12/2025

32वीं एसआर रूंगटा ए-डिवीजन लीग, 2025-26 हिमांशु शर्मा का नाबाद शतक – सेरसा चक्रधरपुर ने स्टूडेंट क्लब चाईबासा को 6 विकेट से हराया

06/12/2025

महाराष्ट्र पहुंचे प्रीतम भाटिया का शिवाजी महाराज के वंशज नामदेव जाधव और प्रेस क्लब सदस्यों ने किया भव्य स्वागत

06/12/2025

SARAIKELA: JMT plant workers protest: जेएमटी प्लांट के मजदूर साढ़े तीन साल से बेरोजगार, आरकेएफएल पर एनसीएलटी आदेश उल्लंघन का आरोप

06/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d