Big News : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की बहु के साथ बदसलूकी, ड्राइवर से मारपीट – हजारीबाग में मामला दर्ज

Ranchi (रांची) : झारखंड की राजनीति से जुड़ी एक गंभीर घटना सामने आई है। पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के परिवार को हजारीबाग में उत्पात का सामना करना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार, उनकी पत्नी और बहु जब गिरिडीह से रांची लौट रही थीं, तभी हजारीबाग के अमृतनगर के पास पूजा समिति के कुछ सदस्यों ने उनकी गाड़ी रोक ली।

FIR

सरकार युवाओं को नौकरी नही मौत बांट रही, सरकार 5 साल में 5 काम नही गिना सकता – बाबूलाल मरांडी

आरोप है कि समिति से जुड़े लोगों ने कार में तोड़फोड़ की और अपशब्द कहे। विरोध करने पर वाहन चालक के साथ मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गया। इस घटना के बाद बाबूलाल मरांडी की बहु ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में अमृतनगर पूजा समिति के सदस्यों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

घटना के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। मरांडी परिवार के साथ हुई बदसलूकी को लेकर भाजपा नेताओं ने भी नाराजगी जताई है और प्रशासन से दोषियों पर सख्त कदम उठाने की अपील की है।

http://Hemant Soren Missing : लापता सीएम हेमंत सोरेन की खबर बताने वाले को 11 हजार का इनाम – बाबूलाल मरांडी